अयोध्या मामले के पक्षकार रमेश चंद्र त्रिपाठी का निधन, 1965 में हुए थे आंदोलन में शामिल

नई दिल्ली। अयोध्या मामले (Ayodhya Dispute) में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court of India) के फैसले के बाद मंगलवार को इससे जुड़े पक्षकार 84 साल के रमेश चंद्र त्रिपाठी (Ramesh Chandra Tripathi) का निधन हो गया। वे उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अंबेदकरनगर स्थित भीटी थाना क्षेत्र के गांव भगवान पट्टी निवासी थे।

कोर्ट के फैसले के बाद जमीन रामलला विराजमान को मिलने से वे काफी खुश थे। मंगलवार को उनके निधन के बाद भीटी थाने के निरीक्षक मनीष कुमार सिंह ब अन्य पुलिसकर्मियों ने उन्हें राजकीय सम्मान से श्रद्धांजली दी।

कई पुरस्कारों से हुए सम्मानित
रमेश चंद्र त्रिपाठी भारत के रक्षा मंत्रालय में ऑडीटर पद पर रह चुके हैं। इसके साथ ही उनकी धार्मिक पुस्तकें भी प्रकाशित हो चुकी है। जिसमें हनुमान नाट्यक्रम, आस्था केंद्र वैष्णो देवी, विंध्याचलधाम, अष्टावक मारवाह, वह भले ही एक सपना था जैसी इनकी प्रमुख रचनाएं है। इसके साथ ही हिंदी संस्थान द्वारा इन्हें कबीर सम्मान, अबध भूषण सम्मान सहीत कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है।

सुप्रीम कोर्ट में 16वें पक्षकार थे रमेश चंद्र त्रिपाठी
1965 में पहली बार रमेश चंद्र त्रिपाठी मंदिर आंदोलन से जुड़े थे। वे पहले हाई कोर्ट फिर बाद में सुप्रीम कोर्ट में में भी पक्षकार रहे। वे सुप्रीम कोर्ट में 16वें पक्षकार हैं। गंभीर मामले में होने के कारण सुरक्षा को देखते हुए इन्हें प्रदेश सरकार ने एक सरकारी अंगरक्षक दिया है।

रमेश चंद्र त्रिपाठी के निधन के बाद अयोध्या में सरयू नदी के तट पर गणमान्य लोगों की मौजूदगी में उनका अंतिम सेस्कार किया गया। यहां उनके बड़े बेटे विभाकर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights