सुप्रीम कोर्ट का सवाल- केजरीवाल सरकार कुछ कर नहीं सकती तो सत्ता में क्यों हैं?

सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने प्रदूषण मामले (Pollution in Delhi) में दिल्ली (Delhi) की आम आदमी पार्टी सरकार (Aam Aadmi Party Government) को फटकार लगाते हुए कहा है कि केजरीवाल सरकार इस मामले में उचित कदम उठाने में नाकामयाब रही है

नई दिल्ली. सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने प्रदूषण मामले में दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार (Aam Aadmi Party Govt) को फटकार लगाई है. सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि प्रदूषण पर अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की सरकार उचित कदम उठाने में नाकामयाब रही है. कोर्ट ने दिल्ली सरकार (Delhi Govt) से सवाल किया है कि जब वह इस मामले को लेकर कुछ कर नहीं सकते तो वह सरकार में क्यों हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि आप केवल गद्दी पर बैठकर शासन करना चाहते हैं. आपको चिंता नहीं है लोगों को मरने के लिए छोड़ दिया गया है. अगर राज्य सरकारों को लोगों की चिंता नहीं है तो आपको सत्ता में रहने का कोई अधिकार नहीं है. आप कल्याणकारी सरकार की अवधारणा भूल गए हैं, गरीब लोगों की कोई चिंता नहीं है, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है. शीर्ष अदालत ने कहा कि हम सोच भी नहीं सकते कि प्रदूषण के कारण लोग किस तरह की बीमारियों से पीड़ित हैं.

कोर्ट ने सरकारों से कहा- आपको शर्म नहीं आती
दिल्ली-एनसीआर प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा आपको शर्म नहीं आती कि उड़ानों के मार्ग बदले जा रहे हैं और लोग अपने घरों में तक सुरक्षित नहीं हैं. यह करोड़ों लोगों की जिंदगी और मौत का सवाल है. हमें इसके लिए सरकार को जवाबदेह बनाना होगा. सुप्रीम कोर्ट ने सवाल किया कि क्या आप लोगों को प्रदूषण की वजह से मरने देंगे ? क्या आप देश को 100 साल पीछे जाने देंगे ?

कोर्ट ने कहा कि हम देश की लोकतांत्रिक सरकार से पराली जलाने तथा प्रदूषण पर रोक लगाने के मुद्दे से निपटने में और कदमों की उम्मीद करते हैं. कोर्ट ने राज्यों से पूछा कि सरकार किसानों से पराली एकत्र क्यों नहीं कर सकती या उसे खरीद क्यों नहीं सकती. उन्होंने कहा सरकारी तंत्र पराली जलने पर रोक क्यों नहीं लगा सकता? पराली जलाना समाधान नहीं है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ हाईकोर्ट की चोट, UPPCL में हड़कंप! “अधिकार नहीं फिर भी सस्पेंड?” — अधीक्षण अभियंताओं पर कोर्ट की सख्त नजर

    हाईकोर्ट की मुहर: ‘यूपीपीसीएल मीडिया’ की खबर सही साबित, S.E. को नहीं है निलंबन का अधिकार लखनऊ। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम (MVVNL) लखनऊ ग्रामीण में अधीक्षण अभियंता द्वारा तीन अवर…

    ⚡बदायूं के ककराला पावर हाउस में फर्जी ड्यूटी का खेल! घर बैठे सैलरी, ड्यूटी कर रहे कर्मचारी परेशान

    🔥 BREAKING | UPPCL MEDIA EXCLUSIVE 🔥 बदायूं (डिविजन-4) — बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। ककराला पावर हाउस से सामने आया…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights