चिन्मयानंद केस: पीड़िता के परिवार का आरोप, पूछताछ के नाम पर हो रहा उत्पीड़न

पीड़िता (Victim) के परिजनों (Family) ने आरोप लगाया है कि बयानों (Statements) के बहाने उनका लगातार उत्पीड़न (Harassment) हो रहा है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है.

प्रयागराज. शाहजहांपुर (Shahjahanpur) के बहुचर्चित लॉ छात्रा (Law Student) के साथ यौन उत्पीड़न मामले में पीड़िता की ओर से मॉनिटरिंग बेंच (Monitoring Bench) में एक अर्जी दाखिल की गई है. जिसमें पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि बयानों के बहाने उनका लगातार उत्पीड़न हो रहा है और उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है. इसके साथ ही जांच एजेंसी थाने में पूछताछ के नाम पर परिजनों को परेशान कर रही है और गलत बातें स्वीकार करने का भी दबाव बना रही हैं. पीड़िता की इस अर्जी पर भी उसकी जमानत अर्जी के साथ ही 29 नवम्बर को कोर्ट सुनवाई करेगी.

वहीं बुधवार को हाईकोर्ट से पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली एलएलएम (LLM) की छात्रा को इलाहाबाद हाईकोर्ट से कोई राहत नहीं मिली है. हाईकोर्ट ने पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई 29 नवम्बर तक टाल दी है. अदालत से कोई फौरी राहत नहीं मिलने की वजह से पीड़िता को अब अगली सुनवाई तक जेल में ही रहना होगा.

स्वामी चिन्मयानंद के वकील ने पीड़िता की जमानत का किया विरोध
हाईकोर्ट में बुधवार को पीड़ित छात्रा की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई. जिसमें उनके वकीलों ने रंगदारी के झूठे मुकदमे में फंसाने का आरोप लगाते हुए जमानत पर रिहा किए जाने की मांग की. लेकिन मुकदमे के वादी स्वामी चिन्मयानंद के वकील की ओर से इस पर आपत्ति दर्ज करायी गई. उनकी ओर से कोर्ट को बताया गया कि एसआईटी ने मामले में चार्जशीट दाखिल कर दी है. इसलिए चार्जशीट के साथ ही सभी सबूत जमानत अर्जी पर सुनवाई करते समय कोर्ट के रिकॉर्ड में आ जाने चाहिए.

जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय
राज्य सरकार की ओर से आपत्ति दर्ज कराए जाने के बाद अदालत ने राज्य सरकार को अपना जवाब दाखिल करने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. राज्य सरकार को अब अगली सुनवाई से पहले अपना जवाब दाखिल करना होगा. वहीं सुनवाई के दौरान यौन शोषण के आरोपी चिन्मयानंद की ओर से भी उनके वकील ने अदालत में अपना जवाब दाखिल किया. जस्टिस मंजू रानी चौहान की एकल पीठ में मामले की सुनवाई हुई. कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 29 नवम्बर की तारीख तय की है.

पीड़िता पर वीडियो बनाकर पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का है आरोप
बता दें कि स्वामी चिन्मयानंद का वीडियो बनाकर उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के आरोप में पीड़ित छात्रा भी जेल में है. वहीं चिन्मयानंद की जमानत अर्जी पर 8 नवंबर को हाईकोर्ट सुनवाई करेगा. जबकि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर एसआईटी जांच की मानीटरिंग कर रही डिवीजन बेंच में 28 नवम्बर को मामले की सुनवाई की डेट लगी है.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights