आजम खां के घर के पास यूपी विधानसभा उपचुनाव में पुलिस ने किया कई फर्जी बूथ एजेंट को गिरफ्तार

रामपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 11 सीटों के उप चुनाव में सोमवार को मतदान जारी है। इसी क्रम में रामपुर सदर पर उपचुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद आजम खां के घर के पास फर्जी बूथ एजेंट पकड़े गए है। पुलिस सभी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। रामपुर के जिलाधिकारी आन्जनेय कुमार सिंह ने बताया, ‘अब तक जो जानकारी मिली है एक निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के सारे मतदान एजेंट फर्जी हैं। इनमें से 20 एजेंट को गिरफ्तार किया गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार जावेद के लिए बनाए गए थे।’

मामले के बारे में आगे बताते हुए आन्जनेय ने कहा, ‘पकड़े गए बूथ एजेंट्स का जावेद से कोई लेना देना नहीं है। ये समाजवादी पार्टी के ही कार्यकर्ता हैं। ऐसा ही एक कांग्रेस प्रत्याशी का एजेंट पकड़ा गया है, जो निर्दलीय उम्मीदवार के नाम से एजेंट बनाया गया था।’ डीएम का कहना है इन सभी से पूछताछ की जा रही है। वोटरों को बहकाने के कारण जावेद को भी हिरासत में लेकर पूछताछ जा रही है। उन्होंने कहा, ‘इसके अलावा 3 DLO भी गिरफ्तार किए गए हैं। उनके नाम सीमा राठौड़, ताजिया और मुमताज हैं। ये हादी जुनियर हाईस्कूल के मतदान केंद्र में ड्यूटी कर रहे थे, जहां ये सरकारी पर्ची बांटने के बजाए कच्ची पर्ची बांट रहे थे, जिनसे DM पूछताछ कर रहे हैं।’

आजम पर है मुर्गियां और बकरी चुराने का आरोप
ज्ञात हो कि 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर लोकसभा सीट से आजम खां के सांसद बनने के बाद खाली हुई है। रामपुर सीट से इस बार सपा ने आजम की पत्नी तंजीन फातिमा को मैदान में उतारा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओर से इस सीट से भारत भूषण उम्मीदवार हैं। बसपा ने जुबैर मसूद खान को टिकट दिया है, जबकि कांग्रेस ने अरशद अली खान पर दांव खेला है। रामपुर सीट पर लगभग 3 लाख 81 हजार मतदाता हैं, इनमें से लगभग 57 फीसदी मुसलमान हैं। आजम खां पर लगभग 80 आपराधिक मामले दर्ज हैं, इनमें बकरी चुराने से लेकर मुर्गियां चुराने तक के आरोप हैं। आजम खान अपनी पत्नी का चुनाव प्रचार करते हुए भावुक अपील कर चुके हैं।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    आईटी कैडर का ‘महाभारत’: एक साल तक सोता रहा सिस्टम, फिर 24 अभियंताओं का सामूहिक तबादला! आखिर UPPCL में चल क्या रहा है?

    जुलाई 2023 में बनी नीति, जून 2024 में जागा प्रशासन; आखिर UPPCL में आईटी कैडर के नाम पर क्या खेल चल रहा है? आईटी कैडर या प्रशासनिक प्रयोगशाला? UPPCL के आदेशों…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights