कैसी है महाराष्ट्र और हरियाणा की सियासी गणित, जहां आज हो रहे हैं मतदान

नई दिल्ली : महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान होने जा रहा है. बीजेपी और उसकी सहयोगी पार्टियां दोनों ही राज्यों में सत्ता बरकरार रखने कोशिश में जुटी हुई हैं, जबकि विपक्षी दल सत्ता विरोधी लहर का फायदे उठाते हुए इसे अपने पक्ष में करने जुगत में है. आज इन दो राज्यों में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ 51 विधानसभा सीटों और दो लोकसभा सीटों के लिए उपचुनाव भी हो रहा है. महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी की अगुवाई वाले महागठबंधन या फिर कहें ‘महायुति’ और कांग्रेस एनसीपी गठबंधन यानी कि ‘महा अघाड़ी’ (मोर्चा) के बीच है. इस चुनाव में 4,28,43,635 महिला मतदाताओं सहित कुल 8,98,39,600 मतदाता मतदान के लिए योग्य हैं.

महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं जिन पर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं. इसी तरह हरियाणा में भी सत्तारूढ़ बीजेपी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला नजर रहा है. दोनों राज्यों में शांतिपूर्वक और निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए इलेक्शन कमीशन ने भी कमर कसी है. केंद्रों पर भारी संख्या में सुरक्षाबल तैनात किये गए हैं.

आइये आपको बताते हैं चुनाव से जुड़ी खास बातें….

  • महाराष्ट्र में 288 विधानसभा सीटों के लिए 235 महिलाओं समेत कुल 3,237 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. मतदान के लिए 96,661 मतदान केंद्र बनाये गए हैं, जिनपर साढ़े छह लाख कर्मचारी तैनात किये गए हैं. महाराष्ट्र में बीजेपी मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अगुवाई में लगातार दूसरे कार्यकाल के लिए पूरा दमखम लगा रहे हैं.
  • यहां बीजेपी 164 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जिसमें उसके कमल के निशान पर चुनाव लड़ने वाले छोटे सहयोगी दलों के उम्मीदवार शामिल हैं. वहीं शिवसेना ने 126 सीटों पर उम्मीदवार खड़े किए हैं. दूसरी ओर, कांग्रेस ने 147 और सहयोगी राकांपा ने 121 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं.
  • अन्य दलों में, राज ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) ने 101 उम्मीदवार, भाकपा ने 16, माकपा ने आठ उम्मीदवार उतारे हैं. बसपा ने 262 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. जबकि दूसरी तरफ, 1400 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं.
  • प्रमुख उम्मीदवारों में मुख्यमंत्री फडणवीस और कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण शामिल हैं. वहीं कांग्रेस नेता पृथ्वीराज चव्हाण सतारा जिले के कराद दक्षिण से चुनाव मैदान में हैं. उद्धव ठाकरे के बेटे और युवा सेना प्रमुख आदित्य ठाकरे मुंबई के वर्ली से चुनाव लड़ रहे हैं.
  • इसी तरह, हरियाणा विधानसभा चुनाव (Haryana Assembly Election) में राज्य के लगभग 1.82 करोड़ मतदाता 1169 उम्मीदवारों के भाग्य का फ़ैसला करेंगे. हरियाणा की अद्यतन मतदाता सूची एवं अन्य अहम आंकड़ों के बारे में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी ब्योरे के मुताबिक़ राज्य मे कुल 1,82,82,570 मतदाता हैं.
  • इनमें 97.7 लाख पुरुष और 85 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 724 अनिवासी भारतीय और 1.07 लाख सर्विस वोटर शामिल हैं. राज्य की 90 विधानसभा सीटों के लिए कुल 1169 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं. इनमें 1064 पुरुष, 104 महिलाएं और एक अन्य उम्मीदवार शामिल हैं.
  • सर्वाधिक 25 उम्मीदवार हांसी सीट पर और सबसे कम छह उम्मीदवार अंबाला केंट और शाहबाद (सुरक्षित) सीट पर हैं. राज्य के सियासी समीकरण की बात करें तो सत्ताधारी बीजेपी का मुकाबला विपक्षी कांग्रेस और नयी पार्टी ‘JJP’ के साथ है. हरियाणा में कांग्रेस सत्ता में वापसी की उम्मीद कर रही है.
  • दूसरी तरफ, मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में बीजेपी ने 90 में से 75 सीटें जीतने का टारगेट तय किया है. चुनाव लड़ रहे प्रमुख उम्मीदवारों में खट्टर (करनाल), पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला किलोई), रणदीप सिंह सुरजेवाला (कैथल), किरण चौधरी (तोशाम) और कुलदीप बिश्नोई (आदमपुर) और JJP के दुष्यंत चौटाला (उचना कलां) शामिल हैं.
  • महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनाव के साथ-साथ आज 17 राज्यों की 51 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Election) भी होगा. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास इनमें से करीब 30 सीटें हैं जबकि कांग्रेस ने 12 सीटें जीती थीं और बाकी क्षेत्रीय दलों के पास गई थीं.
  • बीजेपी शासित उत्तर प्रदेश की 11 सीटों, गुजरात की 6 सीटों, बिहार की 5, असम की 4 और हिमाचल प्रदेश और तमिलनाडु की 2-2 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा. अन्य राज्यों जहां उपचुनाव होगा उनमें पंजाब की 4 सीटें, केरल की 5, सिक्किम की 3, राजस्थान की 2 और अरूणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, ओडिशा, छत्तीसगढ़, पुडुचेरी, मेघालय और तेलंगाना की 1-1 विधानसभा सीटें शामिल होंगी.
  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ बकाया वसूलने वाले खुद बकायदार! ….. पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ही करोड़ों हाउस टैक्स बकाया

    वसूली में सख्त… टैक्स देने में ढीले! पावर कॉरपोरेशन के दफ्तरों पर ₹5 करोड़ से अधिक का हाउस टैक्स बकाया लखनऊ। प्रदेश भर में उपभोक्ताओं से बिजली बिल की वसूली में…

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights