10 गेंद, 31 रन, 5 छक्के, बल्लेबाज का नाम सुनकर अच्छे-अच्छे बल्लेबाज भी शरमा जाएं

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 30 रन बनाने वाले बल्लेबाज का नाम पता है आपको? वीरेंद्र सहवाग, क्रिस गेल या डेविड वॉर्नर ? या फिर इनमें से कोई नहीं?

नहीं पता तो चलिए हम बता देते हैं. इस बल्लेबाज का नाम है उमेश यादव. जो रांची में 9वें पर बल्लेबाजी करने आए थे. जैसे आए थे वैसे ही चले भी गए. केवल 10 गेंद ही खेल सके. लेकिन इन 10 गेंदों में गर्दा उड़ाकर रख दिया. एक नहीं, पांच छक्के मारे. पांचों छक्के जॉर्ज लिंडे की गेंद पर पड़े.

आपको पता ही होगा कि इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा टेस्ट मैच चल रहा है. रांची में. 464 रन के स्कोर पर इंडिया का 8वां विकेट जडेजा के रूप में गिरा. 9वें नंबर पर बैटिंग करने आए उमेश यादव. आते ही जॉर्ज लिंडे की दो गेंदों पर लगातार दो छक्के मारे. ऐसा करने वाले उमेश तीसरे खिलाड़ी हैं. उनसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 2013 में और वेस्टइंडीज के फॉफी विलियम्स ने 1948 में पहली दो गेंदों पर छक्के लगाए थे.

अगला ओवर लेकर आए डेन पीट. उमेश ने उनकी दो गेंद खेली और एक रन बनाए. अगले ओवर में एक बार फिर से लिंडे और उमेश आमने-सामने थे. पहली गेंद उमेश ने सीधे पवेलियन में 6 रनों के लिए भेज दी. दूसरी गेंद पर कोई रन नहीं बना. तीसरी गेंद फिर छक्के के लिए. चौथी पर कोई रन नहीं. पांचवी गेंद फिर 6 रन के लिए. छठीं गेंद एक बार फिर से हवा में उठी. लेकिन गिरने से पहले गेंद विकेट कीपर हेनरिच क्लासें के हाथों में थम गई.

इस तरह से 10 गेंद पर 31 रन बनाकर उमेश पवेलियन की तरफ चल पड़े. ड्रेसिंग रूम में सभी ने खड़े होकर और तालियां बजाकर उनका स्वागत किया. उमेश की इस पारी को कप्तान कोहली समेत पूरी टीम ने जमकर एन्जॉय किया. उमेश के गगनचुंबी छक्कों पर विराट ने जमकर तालियां बजाईं. बीसीआई ने इसका वीडियो भी शेयर किया है.

उमेश यादव ने 310 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. जो कि किसी भी खिलाड़ी का सबसे ज्यादा स्ट्राइक रेट है, जिसने कम से कम दस गेंदों का सामना किया हो. उमेश यादव से पहले कोई भी खिलाड़ी दस गेंद खेलने के बाद इतने रन नहीं बना पाया है. उमेश ने न्‍यूजीलैंड के पूर्व कप्‍तान स्‍टीफन फ्लेमिंग के 15 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा. फ्लेमिंग ने 2004 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ऑकलैंड में 11 गेंद में नाबाद 31 रन बनाए थे. उनकी पारी में 6 चौके और एक छक्‍का शामिल था. इतना ही नहीं उमेश बिना एक भी चौका लगाए, पांच छक्के जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए हैं.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights