भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका : जीत की हैट्रिक की ओर टीम इंडिया, दक्षिण अफ्रीका हार की कगार पर

New Delhi: Ind vs sa : भारत और दक्षिण अफ्रीका (india vs south africa) के बीच खेले जा रहे तीसरे और आखिरी टेस्‍ट में भी भारत जीत की ओर बढ़ रहा है. फालोआन के बाद भी दक्षिण अफ्रीकी बल्‍लेबाज दूसरी पारी में कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं और पारी की हार का खतरा दक्षिण अफ्रीका पर मंडराता हुआ दिख रहा है. भारतीय टीम अगर यह मैच जीत जाती है तेा सीरीज पर उसका 3-0 से कब्‍जा हो जाएगा. तीन मैचों की सीरीज में भारत की 3-0 से ये अब तक पांचवी जीत होगी.

रांची के झारखंड राज्य क्रिकेट संघ स्टेडियम में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन सोमवार को भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 162 रनों पर ढेर कर फालोआन के लिए आमंत्रित किया और दिन के दूसरे सत्र का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में उसके चार विकेट महज 26 रनों पर ही चटका दिए. इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट के नुकसान पर 497 रनों पर घोषित की थी. दक्षिण अफ्रीकी टीम अभी भी भारत से करीब 300 रन पीछे है. चायकाल तक दक्षिण अफ्रीका की ओर से सलामी बल्लेबाज डीन एल्गर 16 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनके साथ हेनरिक क्लासेन हैं.

भारत ने दिन के दूसरे सत्र में दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी समेट उसे फालोआन के लिए मजबूर कर दिया. दूसरी पारी में भी पहली पारी जैसा ही घटनाक्रम चलता रहा और तू चल मैं आया की कहावत चरितार्थ करते हुए एक एक कर टीम के चार बल्‍लेबाज पवेलियन लौट गए. पहले क्विंटन डी कॉक (5) को उमेश यादव ने बेहतरीन गेंद पर बोल्ड किया. इसके बाद मोहम्मद शमी ने पहली पारी में अर्धशतक जमाने वाले जुबेर हमजा को खाता खोले बिना बोल्ड कर मेहमान टीम का स्कोर 10 रनों पर दो विकेट कर दिया. कप्तान फाफ डु प्लेसिस (4) भी मोहम्‍म्‍द शमी का शिकार बने. मोहम्‍मद शमी ने टेम्बा बावुमा को भी खाता नहीं खोलने दिया. रिद्धिमान साहा ने शमी की गेंद पर बावुमा का कैच पकड़ा.

इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने दिन की शुरुआत अपने पहली पारी के स्कोर दो विकेट के नुकसान पर नौ रनों के साथ की थी. पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के सिर्फ तीन बल्लेबाज ही दहाई के आंकड़े को छू सके थे. हमजा ने उनमें सबसे ज्यादा 62 रन बनाए थे. बावुमा ने 32 और जॉर्ज लिंडा ने 37 रनों का योगदान दिया है. हमाजा ने बावुमा के साथ चौथे विकेट के लिए 91 रनों की साझेदारी की थी. वहीं लिंडा ने एनरिक नॉर्टजे (4) के साथ आठवें विकेट के लिए 32 रन जोड़े थे जो पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी रही थी.

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights