Microsoft के सीईओ सत्या नडेला को एक साल में मिले 306 करोड़ रुपये के वेतन-भत्ते

दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ( Microsoft ) के सीईओ सत्या नडेला के एक साल में वेतन-भत्ते में 66 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। वित्त वर्ष (2018-19) में नडेला को कुल 306.43 करोड़ रुपये यानी 4.29 करोड़ डॉलर का कंपेनसेशन मिला है। पिछले साल की बात करें, तो वित्त वर्ष 2017-18 में सत्या नडेला को 184.28 करोड़ रुपये यानी 2.58 करोड़ डॉलर मिले थे।

बोर्ड ने इसलिए की कंपेनसेशन में बढ़ोतरी
इसकी जानकारी कंपनी ने बुधवार को सालाना रिपोर्ट में दी। बता दें कि कंपनी का का वित्त वर्ष एक जून तक होता है। इस संदर्भ में कंपनी ने बताया कि बोर्ड ने कारोबारी लक्ष्य हासिल करने और कंपनी के शेयर की कीमत बढ़ने की वजह से नडेला के कंपेनसेशन में बढ़ोतरी की है।

2014 की तुलना में आधा
बता दें कि साल 2014 की तुलना में 306.43 करोड़ रुपये का कंपेनसेशन आधा है। 2014 में माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला को 8.43 करोड़ डॉलर का कंपेनसेशन मिला था।

पांच सालों में बढ़ा बाजार पूंजीकरण
खास बात ये है कि सत्या नडेला के नेतृत्व में पिछले पांच सालों में कंपनी का बाजार पूंजीकरण यानी मार्केट कैप 509 अरब डॉलर बढ़ा है और कंपनी का टोटल शेयरहोल्डर रिटर्न 97 फीसदी बढ़ा है। पिछले वर्ष माइक्रोसॉफ्ट सबसे ज्यादा वैल्यूएशन वाली कंपनी बनी थी। मौजूदा समय में माइक्रोसॉफ्ट का बाजार पूंजीकरण 1,072 अरब डॉलर है।

कंपनी के तौर-तरीकों में हुए बदलाव
कंपनी ने कहा है कि नडेला के रणनीतिक नेतृत्व में ग्राहकों के साथ भरोसा मजबूत हुआ है और कंपनी के तौर-तरीकों में बदलाव हुए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने नई तकनीक और नए बाजारों में सफलतापूर्वक एंट्री और विस्तार का खौस तौर से जिक्र भी किया है।

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights