मिले संकेत- नई पार्किंग योजना में दिल्ली में अब 10 घंटे की पार्किंग के लिए लग सकते हैं 1000 रुपये

सरकार और नागरिक अधिकारियों की एक समिति ने एक नया फार्मूला पेश क्या है और अगर इसकी सिफारिशों को मान लिया जाएगा तो दिल्ली में कनॉट प्लेस (सीपी) जैसे लोकप्रिय इलाकों में कार पार्किंग के लिए 10 घंटे के लिए करीब 1000 रुपये हो सकती है।

यह योजना ऐसे समय में आई है जब प्रदूषण नियंत्रण में अपना योगदान देने के लिए निजी वाहन के इस्तेमाल को रोकने का आह्वान किया जा रहा है। दिल्ली में बुधवार को प्रदूषण ‘बहुत खराब’ श्रेणी में प्रवेश कर चुका है। राष्ट्रीय राजधानी में 33 लाख चार-पहिया और 73 लाख दोपहिया वाहन हैं। हर दिन लगभग 500 नई कारें दिल्ली की सड़कों पर उतरती हैं।

पेश किए गए फार्मूले के तहत ऐसे “गुणक” शामिल किए गए हैं जिनका लक्ष्य सड़क पर पार्किंग को हतोत्साहित करना है, खासकर उन क्षेत्रों में जो भीड़भाड़ वाले हैं, और जहां लंबे समय तक गाड़ी पार्क की जाती है।

शहर के परिवहन आयुक्त की अध्यक्षता में बेस पार्किंग फीस (बीपीएफ) समिति ने सुझाव दिया है कि चार पहिया वाहनों के लिए बेस फीस 10 रुपये प्रति घंटे और दोपहिया वाहनों के लिए 5 रुपये प्रति घंटा होना चाहिए। हालांकि प्रस्तावित न्यूनतम किराया दो श्रेणियों के लिए मौजूदा शुल्क 20 रुपये और 10 रुपये प्रति घंटे से कम हो सकता है। चार नागरिक एजेंसियों के अधिकारियों और सरकार ने कहा कि बेस फीस चार मापदंडों के आधार पर कारकों से गुणा किया जाएगा: पार्किंग स्थल, अवधि, स्थान और दिन का समय।

कनॉट प्लेस, लाजपत नगर और करोल बाग जैसे इलाके, जहां भारी यातायात दर्ज होता है, उनकी सबसे महंगे वर्ग में शामिल होने की संभावना है। परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता वाली शीर्ष निगरानी समिति को रिपोर्ट सौंपी गई है, जिसे दिल्ली रखरखाव और प्रबंधन के लिए पार्किंग स्थल नियम, 2019 के तहत मंजूरी देने के लिए अधिकृत किया गया है। इस नियम के बारे में 25 सितंबर को एक अधिसूचना जारी की गई थी।

गहलोत ने कहा, “शीर्ष समिति की पहली बैठक की कोई तारीख अभी तक निर्धारित नहीं की गई है। लेकिन, हम जल्द ही सिफारिशों की समीक्षा करेंगे।”

  • रिपोर्ट- यूपीपीसीएल मीडिया डेस्क

    हम सब जानते है कि मीडिया संविधान का चौथा स्तंभ के रूप में कार्य करती है। इसके साथ ही हमारा मानना है कि पत्रकार एक विपक्ष का का कार्य करती है। यूपीसीएल मीडिया नामक व्हाट्सप्प ग्रुप की शुरूवात ऊर्जा क्षेत्र के लिए समाचार संकलन का कार्य कर रहे कुछ पत्रकार, जिसमें प्रमुख रूप से अविजित आन्नद, वेद प्रकाश, रवि शर्मा व आकिब शामिल रहे, ने शक्ति भवन, लखनऊ परिसर में किया, उस समय किसी भी प्रकार को यह अंदाजा नहीं था, कि कुछ ही समय में यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प गु्रप विभाग में इतना लोक प्रिय हो जायेगा। यूपीसीएल मीडिया व्हाट्सप्प ग्रुप का विभाग में लोकप्रियता को देखते हुए आज यूपीसीएल मीडिया एक व्हाट्सप्प ग्रुप से एक कदम आगे वढ़ाते हुए समाचार क्षेत्र में भी कार्य करना प्रारम्भ किया। यूपीसीएल मीडिया ऊर्जा क्षेत्र में अपनी जिम्मेदारियों या कर्त्तव्यों को देखते हुए प्रिंट/वेब संस्करण के रूप में कार्य प्रारम्भ की है। यूपीसीएल मीडिया में हम यही करने की कोशिश कर रहे है और बिना आप सभी के सहयोग के यह संभव नहीं है। अतः मैं गुजारिश करूंगा कि बिजली उपभोक्ता एवं ऊर्जा क्षेत्र के अधिकारीयों के बीच बेहतर सामंजस्य के लिए हमारे साथ शामिल हो। आप सभी को मेरी शुभकामनाएँ !!

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights