घर के आंगन में गिरा 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार, परिवार और बकरियां बाल-बाल बचीं, इलाके में मची दहशत

तिंदवारी कस्बे में भोर के समय हुआ हादसा, देर तक निकलती रही चिंगारियां, बिजली विभाग ने आपूर्ति बंद कर टाला बड़ा हादसा

बांदा | UPPCL MEDIA 

बांदा जिले के तिंदवारी कस्बे में गुरुवार भोर उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन का तार टूटकर एक मकान के आंगन में आ गिरा। घटना बांदा-फतेहपुर राजमार्ग स्थित रामहित पेट्रोल पंप के सामने की है। हादसे के समय परिवार के सदस्य और आंगन में बंधी बकरियां मौजूद थीं, लेकिन संयोगवश सभी सुरक्षित बच गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तार टूटकर गिरते ही उसमें काफी देर तक तेज चिंगारियां निकलती रहीं, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना विद्युत विभाग को दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई और संभावित बड़े हादसे को टाल दिया गया।

पीड़िता सुगरा बानो ने बताया कि तार गिरने के बाद परिवार के लोग भयभीत हो गए। चिंगारियों के कारण कोई भी घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं कर सका। यदि उस समय कोई व्यक्ति या पशु तार की चपेट में आ जाता तो गंभीर जनहानि हो सकती थी।

घटना के बाद क्षेत्रीय लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर विद्युत लाइनों की तत्काल जांच कर उन्हें बदलने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते रखरखाव नहीं किया गया तो भविष्य में बड़ा हादसा हो सकता है।

UPPCL MEDIA सवाल उठाता है

  • 11 हजार वोल्ट की लाइन का नियमित निरीक्षण कब किया गया था?
  • यदि तार दिन में टूटता तो क्या बड़ी जनहानि हो सकती थी?
  • जर्जर हाईटेंशन लाइनों के रखरखाव की जिम्मेदारी किसकी है?
  • क्या पूरे क्षेत्र की विद्युत लाइनों का सुरक्षा ऑडिट कराया जाएगा?

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

गोरखपुर में आज 5 घंटे बिजली रहेगी बंद, रोड चौड़ीकरण व लाइन शिफ्टिंग के लिए सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक रहेगा शटडाउन

UPPCL MEDIA / आवाज़ प्लस विशेष गोरखपुर। शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को करीब 5 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने बताया कि रोड चौड़ीकरण एवं…

11 हजार वोल्ट लाइन पर चिड़ियों का घोंसला, ग्रामीणों ने जताई बड़े हादसे की आशंका

बिजुआ (खीरी) से रिपोर्ट लखीमपुर खीरी के बिजुआ क्षेत्र स्थित ग्राम सेमरिया में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन विद्युत लाइन पर चिड़ियों द्वारा घोंसला बनाए जाने से ग्रामीणों में चिंता…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights