मकान के सहारे खड़ा मौत का खंभा! करंट दौड़ रहा, हादसे का इंतजार कर रहा विभाग?

मिर्जापुर | UPPCL MEDIA

मिर्जापुर के स्टेशन रोड स्थित वेज परिसर के बाहर लगा एक बिजली का खंभा स्थानीय लोगों के लिए खतरे की घंटी बन चुका है। नीचे से पूरी तरह टूट चुका यह खंभा किसी तरह पास के मकान के सहारे टिका हुआ है, जबकि उस पर लगे तारों में लगातार विद्युत आपूर्ति जारी है। ऐसे में किसी भी समय बड़ा हादसा होने की आशंका से क्षेत्रवासी दहशत में हैं।

स्थानीय लोगों के अनुसार खंभा लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते इसकी मरम्मत या बदलाव नहीं कराया गया। अब स्थिति यह है कि खंभा नीचे से क्षतिग्रस्त होकर टूट चुका है और केवल मकान के सहारे खड़ा है। इसके बावजूद बिजली आपूर्ति बंद नहीं की गई है।

रमेश यादव, राजेश कुमार, राहुल शर्मा और प्रवीण सहित कई स्थानीय नागरिकों का कहना है कि क्षेत्र में दिनभर लोगों की आवाजाही रहती है। आसपास दुकानें और रिहायशी मकान हैं। यदि तेज हवा, बारिश या किसी अन्य कारण से खंभा गिर गया तो बड़ा जान-माल का नुकसान हो सकता है।

लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग को कई बार समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। क्षेत्रवासियों का कहना है कि विभाग शायद किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि तत्काल क्षतिग्रस्त खंभे को हटाकर नया पोल लगाया जाए और तब तक सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएं। उनका कहना है कि बिजली जैसी संवेदनशील व्यवस्था में लापरवाही सीधे लोगों की जान से जुड़ा मामला है।

अब सवाल यह है कि क्या विभाग किसी दुर्घटना के बाद जागेगा या फिर समय रहते इस खतरे को खत्म करेगा?

UPPCL MEDIA सवाल पूछता है

  • नीचे से टूटा खंभा होने के बावजूद बिजली आपूर्ति क्यों जारी है?
  • शिकायतों के बाद भी खंभा बदलने की कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
  • यदि हादसा होता है तो जिम्मेदारी किसकी होगी?

UPPCL MEDIA

"यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

करोड़ों का मेंटिनेंस, हजारों की मौतें! आखिर बिजली विभाग की जवाबदेही कब तय होगी?

“मेंटिनेंस में करोड़ों, जमीन पर जीरो! UPPCL के हवा-हवाई दावे बेनकाब – 2030 का वायर फ्री सपना, 2026 में खुले ट्रांसफार्मरों से मौत का डर” उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड…

वाराणसी में 106 नए बिजली फीडरों को मिली मंजूरी, 63 हजार उपभोक्ताओं को मिलेगा बेहतर विद्युत आपूर्ति का लाभ

वाराणसी। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन की विद्युत वितरण व्यवस्था को अधिक सुदृढ़ और उपभोक्ता हितैषी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता में…

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
WhatsApp icon
UPPCL MEDIA
Contact us!
Phone icon
UPPCL MEDIA
Verified by MonsterInsights