स्मार्ट मीटर बना सिरदर्द: बार-बार सप्लाई काटे जाने से उपभोक्ता त्रस्त, जवाबदेही पर सवाल

UPPCL MEDIA | एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गोंडा। बिजली विभाग की स्मार्ट मीटर व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शहर के अंतर्गत एक उपभोक्ता ने आरोप लगाया है कि बिना किसी बकाया या ओवरड्यू के बावजूद उसके घर की बिजली सप्लाई बार-बार बाधित की जा रही है। मामला विद्युत वितरण खंड गोंडा से जुड़ा है, जहां स्मार्ट मीटर लगाने के बाद से उपभोक्ता को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित उपभोक्ता (खाता संख्या: 1299541551, मीटर संख्या: P012187254) के अनुसार, अप्रैल माह में तीन बार लंबी अवधि तक बिजली काटी गई।

  • 13 अप्रैल दोपहर 12 बजे से 14 अप्रैल शाम 3:55 तक करीब 27 घंटे 55 मिनट सप्लाई बाधित रही।
  • 22 अप्रैल रात 8 बजे से 23 अप्रैल सुबह 2:58 तक लगभग 18 घंटे 58 मिनट बिजली गुल रही।
  • 28 अप्रैल दोपहर 11 बजे से 29 अप्रैल तक फिर सप्लाई बाधित कर दी गई।

चौंकाने वाली बात यह है कि उपभोक्ता के खाते में न तो कोई बकाया है और न ही निगेटिव बैलेंस। इसके बावजूद बार-बार सप्लाई काटे जाने से विभाग की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित ने बताया कि उसने 1912 हेल्पलाइन, चैटबॉट और संबंधित JE को कई बार शिकायत दी, लेकिन समस्या का कोई स्थायी समाधान नहीं निकला। उल्टा, JE द्वारा स्मार्ट मीटर में खराबी की बात कहकर जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया गया।

अब बड़ा सवाल यह है कि बिना बकाया के आखिर किस नियम या विद्युत अधिनियम 2003 की किस धारा के तहत उपभोक्ता की बिजली काटी जा रही है? क्या स्मार्ट मीटर व्यवस्था उपभोक्ताओं के लिए राहत की बजाय नई मुसीबत बनती जा रही है?

उपभोक्ता ने विभाग से स्पष्ट जवाब और स्थायी समाधान की मांग की है, साथ ही उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है।

UPPCL की स्मार्ट मीटर नीति पर उठे सवाल—क्या जिम्मेदार तय होंगे या यूं ही झेलते रहेंगे उपभोक्ता?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ऑनलाइन बिल जमा, फिर भी बकाया दिखा रहा विभाग! सुल्तानपुर में बिजली बिल भुगतान प्रणाली पर उठे सवाल

    जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत के बाद भी नहीं मिली राहत, ग्रामीणों का आरोप—झूठी आख्या लगाकर मामलों का किया जा रहा निस्तारण सुल्तानपुर। ब्लॉक प्रतापपुर कमैचा क्षेत्र के ग्राम शोभीपुर में…

    देसही देवरिया में जर्जर बिजली के तार बने जानलेवा, पिपरा मदन गोपाल के ग्रामीणों ने उठाई मरम्मत की मांग

    बार-बार शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई, हर समय मंडरा रहा बड़े हादसे का खतरा देसही देवरिया (देवरिया)। देवरिया जनपद के देसही देवरिया क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत पिपरा मदन गोपाल…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights