36 घंटे से अंधेरे में बस्ती, आंधी ने उड़ाई बिजली व्यवस्था की हकीकत!

UPPCL MEDIA की रिपोर्ट 

आंधी आई, पोल गिरे, बिजली गई… लेकिन जवाबदेही किसकी?

बस्ती। 29 अप्रैल की शाम आई तेज आंधी और बारिश ने जिले की बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। 36 घंटे बीत जाने के बाद भी कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप है, जिससे उपभोक्ताओं में भारी नाराजगी है।

बड़गो और नाऊडाड क्षेत्र में मनवर नदी के पास 33 केवी लाइन पर पेड़ गिरने से पोल और तार टूट गए, वहीं तेज हवाओं ने 7 अन्य बिजली पोल भी धराशायी कर दिए। नतीजा—कई गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।

विद्युत विभाग मरम्मत कार्य में जुटा है, हाइड्रा मशीन से नए पोल लगाए जा रहे हैं, लेकिन बड़ा सवाल यही—
क्या हर आंधी-बारिश में बिजली व्यवस्था ऐसे ही धराशायी होती रहेगी?

विभाग ने शाम तक आपूर्ति बहाल होने का दावा किया है, मगर 36 घंटे की कटौती ने सिस्टम की तैयारियों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

UPPCL MEDIA सवाल पूछता है:
➡️ क्या बिजली ढांचे का समय रहते रखरखाव हुआ था?
➡️ क्या संवेदनशील लाइनों के आसपास पेड़ों की छंटाई की गई थी?
➡️ उपभोक्ताओं को आखिर कब तक ऐसी बदहाली झेलनी पड़ेगी?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights