⚡ शटडाउन के बाद भी दौड़ा करंट!-लाइन ठीक करते संविदाकर्मी की मौत, बिजली विभाग की लापरवाही से उजड़ा परिवार

मुजफ्फरनगर जिले के फुगाना थाना क्षेत्र में बिजली विभाग की घोर लापरवाही ने एक और जान ले ली। खेत में खराब पड़ी बिजली लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आकर संविदा लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि लाइनमैन ने काम शुरू करने से पहले विधिवत शटडाउन लिया था, इसके बावजूद लाइन में अचानक करंट दौड़ गया।

मृतक की पहचान दीपक पुत्र मदन लाल, निवासी फुगाना गांव के रूप में हुई है। दीपक फुगाना बिजलीघर पर संविदा लाइनमैन के पद पर तैनात था। बुधवार सुबह वह खेत में खराब पड़ी विद्युत लाइन को दुरुस्त करने पहुंचा था। शटडाउन मिलने के बाद जैसे ही वह खंभे पर चढ़ा, अचानक लाइन में करंट आ गया और उसे जोरदार झटका लगा। संतुलन बिगड़ने से दीपक खंभे से नीचे गिर पड़ा।

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों और साथियों ने आनन-फानन में दीपक को शामली जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

💥 विभागीय लापरवाही का आरोप, अधिकारी नदारद

इस गंभीर हादसे के बाद भी बिजली विभाग का कोई अधिकारी न तो मौके पर पहुंचा और न ही पीड़ित परिवार से मिलने की जरूरत समझी। इससे ग्रामीणों और परिजनों में भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि अगर विभागीय अधिकारी समय पर निगरानी रखते तो यह हादसा टल सकता था।

⚠ पिता की भी करंट से हुई थी मौत

ग्राम प्रधान जितेंद्र मलिक ने बताया कि दीपक के पिता मदन लाल की मौत भी पहले करंट लगने से हुई थी। पिता की मौत के बाद दीपक को संविदा पर नौकरी दी गई थी। अब परिवार पर फिर वही बिजली विभाग की लापरवाही भारी पड़ गई।

😢 उजड़ गया परिवार

दीपक अपने परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

❗ सवालों के घेरे में बिजली विभाग

  • शटडाउन के बाद लाइन में करंट कैसे आया?
  • किसकी लापरवाही से गई एक और जान?
  • संविदाकर्मियों की सुरक्षा के लिए विभाग क्या कर रहा है?

UPPCL MEDIA मांग करता है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो और पीड़ित परिवार को मुआवजा व स्थायी नौकरी दी जाए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    नोएडा बिजली विभाग में ‘ट्रांसफार्मर सिंडिकेट’ का बड़ा खेल? करोड़ों की सरकारी संपत्ति फूंकने के बाद फर्जी तकनीकी रिपोर्ट से मामले को दबाने के आरोप

    UPPCL MEDIA | नोएडा/ग्रेटर नोएडा नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) क्षेत्र के बिजली विभाग में एक 5 MVA पावर ट्रांसफार्मर के फुंकने के मामले ने गंभीर सवाल…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया | UPPCL MEDIA बलिया जनपद के बांसडीह क्षेत्र स्थित सहपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में खेत में गिरे 11 हजार वोल्ट (11 केवी) हाईटेंशन विद्युत तार…

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights