अफसर–ऑपरेटर–बाबू की तिकड़ी ने बिजली विभाग में किया करोड़ों का खेल

बिल रिवीजन के नाम पर घोटाला, सरकार को लगाया चूना

बरेली
बिजली विभाग में पारदर्शिता और ईमानदारी के दावे एक बार फिर कागज़ों तक सिमटते नजर आ रहे हैं। उपभोक्ताओं के बिजली बिलों में रिवीजन के नाम पर करोड़ों की हेराफेरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ी, वैसे-वैसे साफ होता गया कि यह कोई छोटी चूक नहीं, बल्कि अफसर–ऑपरेटर–बाबू की सुनियोजित तिकड़ी का खेल है, जिसे पहले एक तत्कालीन अधिशासी अभियंता ने शुरू किया और बाद में आए दूसरे अधिशासी अभियंता ने पूरी रफ्तार दे दी।

कैसे खेला गया बिल रिवीजन का खेल

सूत्रों के मुताबिक, उपभोक्ताओं से पूरा बकाया बिल नकद या सीधे जमा करवा लिया जाता था। इसके बाद विभागीय ऑनलाइन पोर्टल पर बिल को रिवाइज कर नाममात्र की राशि दिखा दी जाती थी।
उपभोक्ता को समझाया जाता— “आपका भी फायदा, हमारा भी”, जबकि असल में सरकारी राजस्व को सीधा नुकसान होता रहा। यह पूरा खेल एक कंप्यूटर ऑपरेटर और एक विभागीय बाबू की मिलीभगत से लंबे समय तक बेरोकटोक चलता रहा।

144 मामलों में हेराफेरी, 67 लाख से ज्यादा की राजस्व चोरी

जांच के शुरुआती चरण में ही 144 बिजली बिलों में गड़बड़ी पकड़ी गई, जिनमें ₹67,02,408 की रकम घटाई गई थी।
सूत्रों का दावा है कि यह तो सिर्फ शुरुआत है—यदि पूरे कार्यकाल की गहन जांच हुई, तो घोटाले का आंकड़ा कई गुना बढ़ सकता है

रकम जोड़ने के आदेश, तभी चला ट्रांसफर कार्ड

गड़बड़ी सामने आते ही अधीक्षण अभियंता ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिया कि घटाई गई रकम दोबारा उपभोक्ता खातों में जोड़ी जाए
जैसे ही संशोधित बिलों में अचानक बढ़ी रकम दिखी, उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। मामला गंभीर मोड़ लेने ही वाला था कि तुरंत ट्रांसफर की कार्रवाई कर दी गई।
विभागीय गलियारों में इसे साजिशन दांव माना जा रहा है—ताकि असली घोटाला दब जाए और पूरा मामला अफसरों की आपसी खींचतान बनकर रह जाए।

कार्रवाई होगी या फाइलों में दबेगा सच?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है—
👉 क्या बिल रिवीजन घोटाले के असली मास्टरमाइंड तक कार्रवाई पहुंचेगी?
👉 या फिर हमेशा की तरह कागजी खानापूरी कर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा?

फिलहाल इतना तय है कि यह मामला सिर्फ आंकड़ों की गड़बड़ी नहीं, बल्कि बिजली विभाग की साख पर करारा तमाचा है—और इस तमाचे की गूंज अभी दूर तक सुनाई देनी बाकी है

— यूपीपीसीएल मीडिया | तीखी रिपोर्ट

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights