बिजली विभाग की टीम पर हमला: बकाया वसूली गई टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, खंभे से नीचे खींचा; 3 कर्मी गंभीर घायल

🔥 यूपीपीसीएल मीडिया का सवाल: क्या संविदा कर्मी यूँ ही पिटते रहेंगे?

उन्नाव। सदर कोतवाली क्षेत्र के कासिफ अली सराय में शुक्रवार को बिजली विभाग की राजस्व वसूली टीम पर उपभोक्ताओं और स्थानीय लोगों ने हमला कर दिया। बकाया बिल वसूली के लिए पहुंचे संविदा कर्मियों को भीड़ ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कनेक्शन काटने के लिए खंभे पर चढ़े कर्मी को लोगों ने पैर पकड़कर नीचे खींच लिया और बाल पकड़कर लात-घूंसों से हमला किया। घटना का वीडियो भी सामने आया है।

जानकारी के मुताबिक, सिटी पावर हाउस से बनी राजस्व वसूली टीम में संविदा कर्मी मोनू पटेल, वैभव और सुभाष शामिल थे। टीम जब उपभोक्ता के घर पहुंची और बकाया जमा करने को कहा, तो उपभोक्ता ने भुगतान से साफ इनकार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद उपभोक्ता ने गाली-गलौज शुरू कर दी और कुछ ही देर में मोहल्ले के कई लोग इकट्ठा होकर टीम पर टूट पड़े।

हमलावरों ने न सिर्फ मारपीट, बल्कि सरकारी अभिलेख फाड़ दिए, टीम का मोबाइल फोन छीन लिया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। विरोध करने पर तीनों संविदा कर्मियों को गंभीर चोटें आईं। घायल मोनू, वैभव और सुभाष का उपचार कराया गया।

स्थानीय लोगों द्वारा बनाए गए वीडियो में हमलावरों को बिजली कर्मियों को पीटते हुए साफ देखा जा सकता है। सूचना पर 112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति नियंत्रण में ली।

घटना के बाद संविदा कर्मी थाने पहुंचे और आरोपियों पर सरकारी कार्य में बाधा, मारपीट, अभिलेख नष्ट करने, मोबाइल छीनने और जान से मारने की धमकी जैसी धाराओं में कार्रवाई की मांग की।

इंस्पेक्टर संजीव कुशवाहा ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। “मामले की जांच कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है,” उन्होंने कहा।

बिजली विभाग के कर्मचारियों ने घटना पर नाराजगी जताते हुए कहा कि बकाया वसूली के दौरान अक्सर उपभोक्ता धमकी देते हैं, लेकिन इस तरह का खुला हमला सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights