बिना रीडिंग के भेजे जा रहे बिल, उपभोक्ता त्रस्त – विभाग का रवैया सवालों के घेरे में ⚡

हमीरपुर के चंडौत में बिजली बिलों की मनमानी!

हमीरपुर/सरीला। ग्राम पंचायत चंडौत (सरीला) में बिजली विभाग की मनमानी से ग्रामीणों में जबरदस्त रोष देखने को मिल रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विभाग द्वारा बिना मीटर रीडिंग लिए मनमाने बिल थमा दिए जा रहे हैं, जिससे कई परिवार आर्थिक संकट में फंस गए हैं।

ग्रामीणों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों से विभाग द्वारा किसी प्रकार की मीटर रीडिंग नहीं की जा रही। फिर भी बिल की रकम हर महीने कई गुना बढ़कर आ रही है
पीड़ित उपभोक्ता प्रेम कुमार अनुरागी का कहना है –

“अगस्त में मेरा बिल 267 रुपये था, सितंबर में बढ़कर 596 रुपये हुआ और अक्टूबर में अचानक ₹5933 का बिल भेज दिया गया। नियमित भुगतान करने के बावजूद इतनी वृद्धि कैसे हो गई, यह समझ से परे है।”

इसी तरह कृष्ण अनुरागी और धर्मेंद्र प्रजापति जैसे कई अन्य उपभोक्ता भी इस मनमानी बिलिंग से परेशान हैं। ग्रामीणों ने जेई से शिकायत की तो उन्हें “मीटर का वीडियो बनाकर एसडीओ के पास ले जाने” की सलाह दी गई।

इस पूरे मामले पर जेई विनय कुमार मौर्य (सरीला, हमीरपुर) ने कहा कि

“उपभोक्ताओं की शिकायत एसडीओ कार्यालय को भेजी जा रही है, समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।”

ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली बार नहीं है जब विभाग ने बिना रीडिंग के बिल जारी किए हों। पहले भी ऐसी शिकायतें उठ चुकी हैं, लेकिन अब तक ठोस कार्यवाही नहीं हुई।

📌 ग्रामवासियों की मांग:

  • हर मीटर की वास्तविक रीडिंग लेकर ही बिल जारी किए जाएं

  • गलत बिलों को तत्काल संशोधित किया जाए

  • दोषी कर्मियों पर कार्रवाई हो

🔹 “बिजली विभाग की लापरवाही ने आम उपभोक्ताओं का जीना मुश्किल कर दिया है।” – ग्रामीणों का आरोप

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights