पानीपत में किसानों का हल्ला बोल: बिजली निगम पर भ्रष्टाचार के आरोप, एसई कार्यालय पर धरना

पानीपत। भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसानों ने गुरुवार को गोहाना रोड स्थित बिजली निगम के एसई कार्यालय पर धरना दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि ट्रांसफार्मर जलने, पोल शिफ्टिंग और तार टूटने जैसी शिकायतों पर विभाग समय पर कार्रवाई नहीं करता, जिससे धान की फसल सिंचाई के अभाव में प्रभावित हो रही है।

किसान नेताओं ने कहा कि छोटे-छोटे कार्यों में भी अनावश्यक देरी की जाती है और किसानों को बार-बार बिजली विभाग के चक्कर लगाने पड़ते हैं। उन्होंने मांग की कि शिकायतों का तुरंत निस्तारण किया जाए और किसानों व अधिकारियों के बीच नियमित बैठकें आयोजित हों।

धरने के दौरान सब अर्बन डिविजन के एक्सईएन आदित्य कुंडू और एसडीओ धनंजय मौके पर पहुंचे। एक्सईएन ने किसानों को आश्वासन दिया कि सभी शिकायतों का समय पर समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के सभी एसडीओ व जेई को इसके निर्देश दे दिए गए हैं। साथ ही, अब हर महीने किसानों और बिजली विभाग के अधिकारियों की बैठक होगी ताकि समस्याओं का निवारण तुरंत किया जा सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    फर्रुखाबाद में 33 केवी लाइन का तार टूटा, 100 से अधिक गांवों की बिजली रातभर रही गुल

    बारिश और अंधेरे में पूरी रात फाल्ट खोजती रही टीम, सुबह सिरौली के पास टूटा तार मिला; मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल करने में जुटा विभाग फर्रुखाबाद | UPPCL MEDIA…

    🔥 कोसी विद्युत खंड में ‘करंट’ नहीं, ‘कांड’ दौड़ रहा है? अधिशासी अभियंता पर मारपीट से लेकर ट्रांसफार्मर खेल तक के गंभीर आरोप, कर्मचारियों ने खोला मोर्चा!

    मथुरा | UPPCL MEDIA | विशेष समाचार उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) के कोसीकलां विद्युत वितरण खंड में इन दिनों बिजली व्यवस्था से अधिक विभागीय विवाद सुर्खियों में हैं।…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights