“सीतापुर: 20 दिन से बिजली गुल, JE निलंबित – मंत्री धरने पर बैठे, वीडियो वायरल”

सीतापुर जिले के हरगांव क्षेत्र के कोरैया उदनापुर गांव में करीब 20 दिनों से ट्रांसफार्मर खराब पड़ा था, जिससे ग्रामीण अंधेरे में जीने को मजबूर थे। ग्रामीणों की फरियाद पर जब इसकी भनक कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही को लगी, तो गाँव में हड़कंप मच गया। मंत्री खुद गाँव पहुंचे और जूनियर इंजीनियर रमेश मिश्रा से बात की — लेकिन बात क्या हुई, विवाद में बदल गई।

जूनियर इंजीनियर ने मंत्री से उपेक्षापूर्ण लहजे में बात की, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है। गांव वालों का आक्रोश बढ़ा, मंत्री खुद धरने पर बैठ गए — और सीधे UPPCL अध्यक्ष और एमडी से कार्रवाई की माँग की।

बताते चले कि इस मामले ने तब तूल पकड़ा जब हरगांव सीट से बीजेपी विधायक व कारागार राज्यमंत्री सुरेश राही ने बताया कि ग्रामीण 15 दिनों से ट्रांसफार्मर बदलने की फरियाद कर रहे थे लेकिन विभाग के अफसरों ने कोई सुनवाई नहीं की। जब उन्होंने मध्यांचल बिजली निगम की एमडी रिया केजरीवाल से बात करने की कोशिश की तो उनका फोन तक नहीं उठाया गया। जूनियर इंजीनियर रमेश मिश्रा ने राज्यमंत्री से फोन पर अभद्रता करते हुए कह दिया कि आप स्वयं आकर ट्रांसफार्मर बदल लीजिए। इस पर नाराज मंत्री पिकअप, रस्सी और ग्रामीणों की मदद से खुद ट्रांसफार्मर उतारने नाराज राज्यमंत्री ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं संग ट्रांसफार्मर उतारने पहुंच गए। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के संज्ञान लेने के बाद जूनियर इंजीनियर रमेश मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है।

ऊर्जा मंत्री अरविंद शर्मा ने तुरंत एक्स (ट्विटर) पर घोषणा की —
“जनता की शिकायतों को नजरअंदाज करने वालों को अब बख्शा नहीं जाएगा!” ये सिर्फ लापरवाही नहीं, अनुशासनहीनता है।”जनता की शिकायतों के प्रति असंवेदनशीलता या कदाचार के लिए कठोर दंड दिया जाएगा।”और उसी रात जूनियर इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया।

अहम सवाल यह कि क्या ऊर्जा मंत्री एके शर्मा को विभाग में नियुक्ति, ट्रांसफर या निलंबन जैसे करवाई करने का अधिकार है… यदि नहीं तो कैसे इस प्रकार की कार्रवाई करने की घोषणा कर सकते हैं?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights