करंट लगा, चली गई जान — बिजली विभाग की लापरवाही से शटरिंग कर्मी की मौत

कानपुर/सरसौल । थाना महाराजपुर क्षेत्र के भारतपुर गांव में बिजली विभाग की लापरवाही एक 35 वर्षीय युवक की मौत का कारण बन गई। शटरिंग का कार्य कर अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाला धीरज (पुत्र स्व. देशराज), शनिवार देर रात करंट की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

धीरज सरसौल के भारतपुरवा का निवासी था। देर रात काम से लौटते वक्त गांव स्थित काली मंदिर के पास लगे बिजली के खंभे से निकले अर्थ के खुले तार से उसे जोरदार करंट लगा। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह धीरज को निकाला और तत्काल सरसौल सीएचसी पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालत में कांशीराम अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद धीरज को मृत घोषित कर दिया।

मृतक के परिवार में पत्नी ललिता और दो छोटे बच्चे विकास और विवेक हैं। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पहले से दर्ज थीं शिकायतें, नहीं हुई कार्रवाई

ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि खंभे से निकले कटे और झूलते तारों की शिकायतें कई बार स्थानीय अधिकारियों से की गई थीं, लेकिन विभाग ने कोई सुनवाई नहीं की। यदि समय रहते तारों को ठीक कर दिया गया होता, तो धीरज की जान बच सकती थी।

पुलिस जांच में जुटी, परिजनों की तहरीर का इंतजार

सरसौल चौकी प्रभारी रविशंकर ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट और परिजनों की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

कब जागेगा बिजली विभाग?

यह कोई पहली घटना नहीं है जब विभागीय लापरवाही के कारण निर्दोष लोगों की जान गई हो। खुले तार, झूलते बिजली के खंभे और समय पर मरम्मत न होने जैसी समस्याएं ग्रामीण इलाकों में आम हो चुकी हैं। सवाल यह उठता है कि क्या किसी की मौत के बाद ही प्रशासन जागेगा?

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights