विद्युत दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये मुख्य अभियन्ता, मध्य क्षेत्र ने “विद्युत सुरक्षा दिवस“ पर आउटसोर्स कर्मियों को उपलब्ध कराया सुरक्षा किट

मुख्य अभियन्ता, मध्य क्षेत्र, लखनऊ, रवि कुमार अग्रवाल ने गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त विद्युत उपकेन्द्रों के उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ताओं द्वारा “विद्युत सुरक्षा दिवस“ पर सभी विभागीय और आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी…

लखनऊ। विद्युत विभाग में आउटसोर्स कर्मियों के साथ हो रही विद्युत दुर्घटनाओं को गम्भीरता से लेते हुये मुख्य अभियन्ता, मध्य क्षेत्र, लखनऊ, रवि कुमार अग्रवाल ने गम्भीरता से लेते हुये क्षेत्र के अन्तर्गत समस्त विद्युत उपकेन्द्रों के उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियन्ताओं द्वारा “विद्युत सुरक्षा दिवस“ पर सभी विभागीय और आउटसोर्स कर्मियों को सुरक्षा उपकरण उपलब्ध कराते हुए उसके बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी। साथ ही स्पष्ट किया गया कि कोई भी आउटसोर्स कर्मियों फाल्ट बनाने के लिए बिजली के खम्भों पर चढ़ते समय दस्तानें, हेलमेट, सीढ़ी, रस्सी और अन्य सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य रूप से उपयोग करेंगा, यदि कोई कर्मी सुरक्षा उपकरणों का प्रयोग नहीं करते हैं, तो उन्हे तीन बार समझाया जायेगा और चौथी बार में उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

इसके अतिरिक्त लखनऊ मध्य क्षेत्र, लखनऊ के मुख्य अभियन्ता, रवि कुमार अग्रवाल ने “विद्युत सुरक्षा दिवस“ के अवसर पर आउटसोर्स कर्मियों की काउन्सलिंग करते हुए बताया कि इन्सुलेटेड दस्तानें, हेलमेट, अर्थ रॉड और अर्थ चेन का नियमित उपयोग अति आवश्यक है। मुख्य अभियन्ता ने कर्मियों को चेताया कि उनका परिवार उनका इन्तजार कर रहा है और कोई नहीं जानता कि कौन सी गलती दुर्घटना का कारण बन सकती है इसलिये उन्हें हमेशा सावधान और सर्तक रहना चाहिए। यह महत्वपूर्ण जानकारी अधिशासी अभियन्ता धर्मेन्द्र सक्सेना, लखनऊ मध्य क्षेत्र, लखनऊ ने दिया।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    ⚡ करंट से संविदा लाइनमैन की मौत: सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल, परिजनों ने विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    वाराणसी। वाराणसी के पांडेघाट गली स्थित मकान संख्या D-23/1 के पास बिजली विभाग में कार्यरत एक संविदा लाइनमैन की मरम्मत कार्य के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसे…

    🚨 12 दिन से अंधेरे में 35 घर! रिपेयर के नाम पर लगा दिया डिफेक्टिव ट्रांसफार्मर, जिम्मेदार कौन?

    जौनपुर | UPPCL MEDIA जनपद जौनपुर के शाहगंज तहसील अंतर्गत ग्राम मिल्कीपट्टी, पोस्ट सौरईया, थाना खुटहन के ग्रामीण पिछले 12 दिनों से भीषण गर्मी में बिजली संकट झेलने को मजबूर…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights