बिना बिजली दिए, भेजे गये लाखों का बिल के संशोधन के नाम पर रिश्वत मांग रहा विभाग

बस्ती। बिजली विभाग की लापरवाह कार्यशैली और भ्रष्ट रवैये की एक और बानगी कप्तानगंज बाजार में सामने आई है, जहां एक मृत व्यक्ति के नाम पर वर्षों से बिना बिजली उपयोग किए लाखों रुपये का बिल भेजा जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि जब परिजन कनेक्शन विच्छेदन और समस्या समाधान के लिए विभाग से संपर्क करते हैं तो उन्हें राहत के बजाय रिश्वत और दबाव का सामना करना पड़ता है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, घरेलू विद्युत कनेक्शन संख्या – 751608775701, जो जयराम नामक व्यक्ति के नाम से जारी था, उस पर ₹18009 रुपये की बकाया राशि होने के चलते 8 मार्च 2018 को विभाग ने सप्लाई काट दी। इसके बाद 27 मार्च 2018 को कनेक्शनधारी का निधन हो गया।

मृतक के भाई ने 18 दिसंबर 2018 को संपूर्ण समाधान दिवस और 12 मार्च 2019 को विभाग को लिखित पत्र देकर कनेक्शन को स्थायी रूप से समाप्त करने की मांग की, लेकिन विभाग ने न तो कोई कार्रवाई की और न ही किसी पत्र का जवाब दिया। उल्टा, बिना बिजली उपयोग के लाखों रुपये का बिल भेजकर परिजनों को परेशान किया जा रहा है।कई बार गुहार लगाने के बावजूद न शिकायतों का संज्ञान लिया गया, न ही जांच हुई, और अब समझौते के नाम पर रिश्वत की मांग की जा रही है।यह मामला बिजली विभाग की उस कार्यशैली की पोल खोलता है, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय, उन्हें रद्दी की टोकरी में फेंक देता है। और जब कोई समाधान चाहता है, तो विभाग जवाब नहीं, वसूली और डराने की रणनीति अपनाता है।

यह केवल एक मामला नहीं है, बल्कि पूरे जनपद में ऐसे सैकड़ों उपभोक्ता हैं, जो या तो फर्जी बिलिंग, बिना मीटर पढ़े बिल या सेवा से जुड़ी लापरवाही का शिकार हैं। यदि इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच हो, तो बिजली विभाग की जमीनी सच्चाई सामने आ जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights