केस्को डिस्कॉम के उपभोक्ताओं राहत कैम्प में मिलेगी उपभोक्ताओं को बिजली के बिल व मीटर सम्बन्धित दिक्कतों से राहत

कानपुर। शहर के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली के बिल व मीटर समेत अन्य दिक्कतों से राहत दिलाने के लिए कानपुर इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (केस्को) की ओर से राहत कैंप लगाए जा रहे हैं. शहर के नौबस्ता व केशव पुरम सबस्टेशन से इनकी शुरुआत सोमवार से हो रही है. ये कैंप 23 से 26 जून तक संचालित किए जाएंगे. केस्को के आला अफसरों का कहना है ऐसे उपभोक्ता जिन्हें बिजली के बिल, मीटर समेत अन्य दिक्कतें हैं, वह कैंप में जाकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

कैंप में तुरंत दूर होगी समस्या
मौके पर मौजूद अफसर समस्या का समाधान तुरंत करेंगे. दरअसल पिछले कुछ समय से केस्को के अफसरों को यह सूचना मिल रही थी कि उपभोक्ताओं को जो बिल मिल रहे हैं. वह बहुत अधिक राशि के पहुंच रहे हैं. उपभोक्ता भी बिलों को लेकर बहुत अधिक परेशान थे. वहीं, तमाम उपभोक्ताओं का यह भी कहना था कि जो स्मार्ट मीटर है वह भी ठीक से काम नहीं कर रहे हैं, हालांकि अब केस्को की ओर से ऐसी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।

इस पूरे मामले को लेकर केस्को एमडी सैमुअल पाल ने बताया जिन सबस्टेशंस में ज्यादा शिकायतें आ रही थीं,अब वहां पर केस्को की ओर से राहत कैंप लगाए जा रहे हैं. पहले चरण में सोमवार को कैंप नौबस्ता और केशवपुरम सब स्टेशन पर लगेंगे. इसके बाद अन्य दिनों में हम अलग सबस्टेशंन में कैंप लगाएंगे. हमारा मकसद है हम अधिक से अधिक उपभोक्ताओं की मदद करें जिनसे उन्हें राहत मिल सके. उन्होंने बताया कैंप में विभाग के अफसर सुबह 10ः00 बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मौजूद रहेंगे. केस्को मुख्यालय से ही इन कैंपों की मॉनीटरिंग भी की जा सकेगी।

सोशल मीडिया पेज पर निकला गुस्सा तो एफआईआर दर्ज
शहर में अधिवक्ता अंकुर शुक्ला द्वारा केस्को के सोशल मीडिया पेज पर जब लाइट ना आने को लेकर अपना गुस्सा निकाला गया तो इसका संज्ञान लेते हुए केस्को के अधिशासी अभियंता आईटी की ओर से अधिवक्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया. केस्को के आला अफसरों का कहना था लोग अपनी शिकायत तो लिख सकते हैं मगर अशोभनीय बातें लिखना उचित नहीं है. वहीं इस मामले को लेकर कानपुर बार एसोसिएशन के महामंत्री अमित सिंह ने कहा बिजली की समस्या उठाने पर अधिवक्ता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करना आपत्तिजनक है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights