87 अधिशासी अभियंताओं पर कार्रवाई से गुस्से में कर्मचारी, प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर किया प्रदर्शन

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान 87 अधिशासी अभियंताओं पर कार्रवाई से कर्मचारी नाराज हैं। पूर्वांचल डिस्काम के 17 अभियंता भी इसमें शामिल हैं। निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने प्रबन्ध निदेशक कार्यालय पर प्रदर्शन किया और चेयरमैन पर गलत कार्रवाई का आरोप लगाया। उन्होंने ट्रांजैक्शन कंसलटेंट की नियुक्ति रद्द करने की मांग की। वाराणसी के कई अभियंताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

वाराणसी। वीडियो कांफ्रेंसिंग के बीच में ही मीटिंग से बाहर जाने वाले प्रदेश के 87 अधिशासी अभियंताओं पर यूपीपीसीएल के चेयरमैन डा. आशीष गोयल द्वारा कार्रवाई किए जाने पर कर्मचारियों में गुस्सा है। इसमें पूर्वांचल डिस्काम के 17 अभियंता शामिल हैं।

निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति से जुड़े कर्मचारियों ने इस प्रकरण को भी शामिल कर शुक्रवार को भिखारीपुर स्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेयरमैन पर आरोप लगाया है कि उन्होंने 27 मई को सायंकाल उपभोक्ताओं का ब्रेकडाउन अटेंट करने के लिए वीसी से बाहर होने वाले 87 अधिशासी अभियंताओं पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की है।

पावर कारपोरेशन के चेयरमैन डा. आशीष गोयल ने सभी विद्युत वितरण निगमों के प्रबंध निदेशकों को एक पत्र भेज कर ऐसे 87 अभियंताओं की सूची भेजकर तीन दिन के अंदर के अनुशासनात्मक कार्यवाही करने का फरमान जारी किया है।

चेयरमैन के इस आदेश से अतिउत्साहित होकर कुछ प्रबंध निदेशकों ने भी इसी प्रकार के अनुशासनात्मक कार्यवाही के पत्र जारी कर बिजलीकर्मियों व अभियंताओं का एक दिन का वेतन रोकने का आदेश भी जारी कर दिया है। कर्मचारियों ने निजीकरण के लिए नियुक्त किए गए ट्रांजैक्शन कंसलटेंट ग्रांट थार्टन की नियुक्ति आदेश को तत्काल रद्द करने की मांग उठाई।

प्रदर्शन में मायाशंकर तिवारी, नरेंद्र वर्मा, एसके सिंह, सियाराम यादव, प्रमोद कुमार, वेदप्रकाश राय, अंकुर पांडेय, मोनिका केशरी, रामजी भारद्वाज, राजेश सिंह, संदीप कुमार, रंजीत पटेल, मदन श्रीवास्तव, उमेश यादव, धर्मेन्द्र यादव आदि उपस्थित थे। अध्यक्षता कृष्णा सिंह ने की व संचालन विजय नारायण हिटलर ने किया।

वाराणसी के इन अभियंताओं पर हुई कार्रवाई :
विद्युत वितरण खंड प्रथम ग्रामीण, नगरीय विद्युत वितरण खंड चौकाघाट, मच्छोदरी, सारनाथ, चतुर्थ चेतमणि, खंड सप्तम के अधिशासी अभियंताओं के खिलाफ नोटिस जारी किया गया है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights