बिजली विभाग ने उपभोक्ता को फर्जी बिल बनाकर भेजा 1.4 लाख बिजली बिल, उपभोक्ता आयोग ने किया रद

बुलंदशहर। बिजली विभाग ने उपभोक्ता को फर्जी बिल बनाकर कनेक्शन काटने की धमकी दी और जबरन 50 हजार रुपये जमा करा लिए। बार-बार शिकायत के बाद भी बिल ठीक नहीं किया गया। अब उपभोक्ता आयोग ने फर्जी बिल को निरस्त करते हुए पीड़ित को मानसिक क्षतिपूर्ति और वाद व्यय देने के आदेश दिए हैं।

उपभोक्ता आयोग के जनसंपर्क अधिकारी शेखर वर्मा ने बताया कि नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी मनोज कुमार का 12 जनवरी 2021 को सामान्य से 39 गुना अधिक बिजली बिल 19,955 यूनिट का 1,45,293 रुपये का बनाया गया। आरोप है कि बिल ठीक कराने के लिए मनोज कुमार ने अधिकारियों के चक्कर काटे। इसके बाद अवर अभियन्ता व अन्य कर्मचारी उनके घर पहुंचे और बिल को ठीक बताते हुए कनेक्शन काटने की धमकी दी। इसी दौरान आरोपियों ने उनसे जबरन 50 हजार रुपये जमा कराए।

18 अक्तूबर 2022 को शिकायत पर आश्वासन दिया कि जल्द ही बिल का सुधार करा दिया जाएगा। नवंबर माह में उनका खराब मीटर भी बदल दिया गया लेकिन बिल ठीक नहीं किया गया। जिसके चलते उपभोक्ता ने उपभोक्ता आयोग में वाद दायर किया था। अब उपभोक्ता आयोग के न्यायाधीश हसनैन कुरैशी व सामान्य सदस्य मोहित कुमार त्यागी व नीलम कुमारी ने दोनों पक्षों को सुना और उपभोक्ता को दिए गए बिल को फर्जी पाया। उन्होंने आदेश दिए हैं कि विभाग द्वारा जारी किया गया बिल फर्जी है और इसे तत्काल निरस्त किया जाए। साथ ही पीड़ित को मानसिक क्षतिपूर्ति के लिए 50 हजार और वाद व्यय के तौर पर 10 हजार रुपये देने के लिए अधिशासी अभियंता और उपखंड अधिकारी को आदेश दिए हैं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights