उपखण्ड अधिकारी, अवर अभियन्ता सहित 7 लोगों पर धारा 420 व भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज

चन्दौसी। न्यायालय सीजेएम बदायूं के निर्देश पर जनपद बदायूं जनपद के थाना फैजगंज बेहटा में चंदौसी के उपखण्ड अधिकारी देहात सहित तहसील उपकेंद्र से जुड़े कर्मचारियों सहित 7 के विरुद्ध धारा 420 व भ्रष्टाचार सहित अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पीड़ित थाना क्षेत्र के गांव औरछी का निवासी है। रिपोर्ट दर्ज होने पर विद्युत अधिकारी व कर्मचारियों में हड़कंप मचा है।

गांव औरछी निवासी पीड़ित देवेंद्र शर्मा पुत्र स्व. राजाराम शर्मा ने थाने में दी तहरीर में कहा है कि गांव में एक नलकूप का कनेक्शन है। उसने आटा चक्की को एक कोठरी तैयार कराई थी। इसके बाद वह अवर अभियन्ता अभिषेक के पास बिजली घर कनेक्शन लेने गया। जहां चक्की कनेक्शन के 2 लाख रुपये में होने की बात कही। जिसमें 1 लाख रुपये फीस व 1 लाख रुपये अलग देने की बात कही। इसके बाद 20 जून 2021 को अवर अभियन्ता व विद्युत कर्मचारी फारुख कुरैशी व राजकुमार यादव उसके गांव पहुंचे। जहां किसान देवेंद्र ने 1 लाख रुपये दे दिए और अन्य 1 लाख रुपये देने से इन्कार कर दिया। आरोप है कि इसके बाद अवर अभियन्ता व विद्युत कर्मचारी बार-बार 1 लाख रुपये की मांग करते रहे। 2 जुलाई 2021 की रात 10 बजे अवर अभियन्ता ने किसान को फोन करके बुलाया। इसके अवर अभियन्ता व अन्य विद्युत कर्मचारी नलकूप पर पहुंचे और कोठरी का निरीक्षण कर चले गए। आरोप है कि जाते समय उक्त लोगों ने 1 लाख रुपये न देने का परिणाम भुगतने की चेतावनी दी।

कुछ दिन बाद किसान को जानकारी हुई कि विद्युत विभाग ने उसके विरुद्ध विद्युत चोरी की रिपोर्ट दर्ज करा दी है। जबकि किसान नलकूप चोरी से नहीं चल रहा था और वह नियमित बिल जमा कर रहा था। इसके बाद किसान ने थाने में उक्त लोगों के विरुद्ध तहरीर दी। मगर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई।

इसके बाद पीड़ित ने बदायूं सीजेएम न्यायालय शरण ली। न्यायालय के आदेश पर तहसील उपकेंद्र के अवर अभियन्ता अभिषेक सिंह, विद्युत कर्मी राजकुमार यादव, चमन लाल, सहायक अभियंता विद्युत वीके गर्ग, उपखण्ड अधिकारी देहात कुलदीप कुमार, सहायक अभियंता आशीष कटारिया के विरुद्ध 420 व भ्रष्टाचार की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights