सरकारी बंदी बचाएगी निगम की इज्जत, 150 से 200 मेगावाट बिजली की बचत; बढ़ोतरी की भी संभावना

वाराणसी। दीपावली पर छुट्टी के कारण सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। इस कारण तकरीबन 100 मेगावाट बिजली की बजत होगी। काशीवासियों को त्योहार पर 24 घंटे बिजली देने के लिए विभाग संकल्पित है।

अबकी बचत वाली बिजली से काशी रोशन होगी। दीपावली पर सरकारी बंदी बिजली निगम की लाज बचाएगी। सामान्य दिनों में 500 मेगावाट बिजली की खपत होती है। दीपावली पर यह खपत 650 मेगावाट तक पहुंच जाती।

दरअसल, सरकारी दफ्तर, स्कूल कॉलेज और कल-कारखाने बंद होने से 150 से 200 मेगावाट बिजली की बचत होती है। इस दौरान घरों, मकान और दुकान को सजाने वाले झालर अब एलईडी के होते हैं। सरकारी आंकड़ों के अनुसार मांग में तकरीबन 100 मेगावाट की बढ़ोतरी की संभावना है।

पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के अधिकारियों के अनुसार इस दीपावली पर 24 घंटे बिजली मिलेगी। काशी में बिजली की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए निगम ने कमर कस ली है। ट्रांसफार्मरों और अन्य विद्युत उपकरणों की जांच पूरी हो चुकी है। पुरानी लाइनें बदलने का काम जारी है।

फील्ड स्टाफ को 24 घंटे उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं। निगम प्रबंधन का दावा है कि इस दौरान कहीं भी बिजली की किल्लत नहीं होने दी जाएगी।

दीपावली पर बिजली आपूर्ति सुचारू रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी प्रकार का फॉल्ट या अन्य तकनीकी दिक्कतें पेश आ सकती हैं, जिसके लिए निगम अलर्ट मोड पर है। फॉल्ट से बचने और लोड को नियंत्रित करने के लिए निगम की ओर से तमाम तैयारियां कर ली गई हैं।

बिजली जाए तो 1912 पर करें कॉल
दीपावली पर निर्बाध विद्युत आपूर्ति को लेकर निगम ने पुख्ता इंतजाम किए जाने का दावा किया है। इस दौरान निगम ने सभी सब स्टेशन पर अतिरिक्त कार्मिक तैनात किए हैं। कहीं भी किसी प्रकार के फॉल्ट की स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जाएगी। उपभोक्ताओं से अपील की गई है कि क्षेत्र में बिजली गुल होने पर 1912 टोल फ्री नंबर पर शिकायत करें। निगम की ओर से त्वरित कार्रवाई करते हुए आपूर्ति सुचारू की जाएगी।

इस सन्दर्भ में पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के मुख्य अभियंता अरविंद कुमार सिंघल के अनुसार सार्वजनिक अवकाश के कारण कल कारखाने बंद होने से कुछ बिजली सरप्लस होती है। इस नाते खास असर नहीं पड़ता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights