पूर्वांचल विद्युत निगम की एक और कारवाई : लापरवाही बरतने में बिजली विभाग के उप खंड अधिकारी समेत दो को किया निलंबित

जौनपुर। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक ने उप खंड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव व कार्यकारी सहायक जितेंद्र कुमार को अनियमितता व दायित्व निर्वहन में घोर लापरवाही के कारण निलंबित कर दिया है।कार्मिक एवं जनसंपर्क अधिकारी संदीप वर्मा ने मंगलवार को जारी पत्र में बताया कि विद्युत वितरण उपखंड चतुर्थ के उपखंड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव व कार्यकारी सहायक जितेंद्र कुमार ने विभाग को आर्थिक हानि पहुंचाने, अपने अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रखने तथा अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के लिए प्रथमदृष्टया दोषी पाए जाने पर जांच व अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने के लिए तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपितों द्वारा बिल सही करने के नाम पर लाखों रुपये की विभाग को आर्थिक क्षति पहुंचाई है। अपने अधीनस्थों पर प्रभावी नियंत्रण न रखने तथा अपने कर्तव्यों व दायित्वों के निर्वहन में घोर लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्ट्या दोषी पाए गए हैं। निलंबन अवधि तक उपखंड अधिकारी संजीव कुमार श्रीवास्तव मुख्य अभियंता (वितरण) आजमगढ़ संबद्ध किया गया है। वहीं जितेंद्र कुमार निलंबन अवधि तक मुख्य अभियंता (वितरण), मिर्जापुर से संबद्ध रहेंगे।

पूर्वांचल विद्युत निगम की एक और कारवाई करते हुए यह साबित कर दिया कि अपराध की हमारे डिस्काम में कोई जगह नहीं… लेकिन मध्यांचल विद्युत निगम की अपराध पर बोलती बन्द करूं हो जाती है, यह समझ के परे है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights