एक और रिश्वतखोर इंजीनियर एंटी करप्शन के चढ़ा हत्थे …. अवर अभियंता किसान से ट्यूबवेल कनेक्शन के नाम पर 30 हजार लेते हुआ गिरफ्तार

बरेली। नलकूप के विद्युत कनेक्शन देने के लिए सर्वे और एस्टीमेट के नाम पर किसान से 30 हजार रुपये रिश्वत लेते बिजली विभाग नंदोसी में तैनात अवर अभियंता आबिर हुसैन को रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया गया। इस दौरान आरोपी ने भागने का प्रयास किया, मगर टीम ने उसे दबोच लिया। किसान की शिकायत पर एंटी करप्शन टीम ने यह कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ फतेहगंज पश्चिमी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।

जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार निवासी ग्राम बल्लिया थाना फतेहगंज पश्चिमी ने अपने पिता नत्थू लाल के नाम से मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड में सिंचाई के लिए ट्यूबवेल के कनेक्शन के लिए आवेदन किया गया था। उस समय अवर अभियंता सुशील कुमार ने स्थलीय सर्वे किया था, लेकिन एस्टीमेट बनाने से पहले उनका स्थानांतरण हो गया। एक अक्तूबर को बिजनौर के अवर अभियंता आबिद हुसैन ने ज्वाइन किया था। एक सप्ताह पहले सुनील कुमार विद्युत कनेक्शन के लिए अवर अभियंता आबिद हुसैन से मिले। अवर अभियंता आबिर हुसैन ट्यूबवेल के विद्युत कनेक्शन के स्थलीय सर्वेक्षण करने एवं एस्टीमेट बनाने के एवज में 30,000 रुपये रिश्वत मांगी।

किसान ने पैसे न होने की बात कही और कनेक्शन करने की गुहार लगाई। इसको लेकर पीड़ित किसान को कई दिन तक आरोपी के कार्यालय के चक्कर काटने पड़े। मगर आरोपी किसान की बात नहीं सुन रहा था। वह बगैर पैसे के काम न होने की बात कह रहा था।

किसान का आरोप है कि अवर अभियंता ने सर्वे और एस्टीमेट बनाने के लिए सुनील ने पहले तो अवर अभियंता से विनती की, लेकिन जेई उनकी एक न सुनी। आरोपी ने किसान से कहा-पैसे देने के बाद ही उसका काम होगा। तब सुनील ने अपने चाचा की सलाह पर बरेली जाकर एंटी करप्शन प्रभारी प्रवीण सान्याल से संपर्क करके पूरी बात बताई। उन्होंने सुनील से 30 हजार रुपये मंगाए और अवर अभियंता को कॉल करने के लिए कहा। लेकिन उस दिन अवर अभियंता ने फोन नहीं उठाया।

बुधवार को अवर अभियंता आबिद हुसैन ने करीब एक बजे सुनील को नदोसी सब स्टेशन अपने कार्यालय पर आने को कहा। एंटी करप्शन टीम ने सभी नोट के नंबर लिखकर और पाउडर लगाने के बाद सुनील को नदोसी भेज दिया। टीम भी पीछे लग गई। दो घंटे बैठाने के बाद करीब तीन बजे अवर अभियंता आबिद हुसैन ने सुनील को कार्यालय में बुलाकर काम करने के एवज में केमिकल लगे 30 हजार रुपये लिए…. जैसे ही अवर अभियंता ने पैसे लिए वैसे ही टीम ने उसे धर दबोचा। टीम को देखकर वह भागने का प्रयास किया। मगर भाग नहीं सका। उसी समय एंटी करप्शन टीम प्रभारी प्रवीण सान्याल की अगुवाई में टीम ने अवर अभियंता को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

टीम आरोपी को लेकर थाना फतेहगंज बरेली पहुंची। यहां आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। एंटी करप्शन की टीम ने बताया कि आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights