11 हजार केवी हाईवोल्टेज लाइन के खंभे खुद ही कर लिए शिफ्ट, बिजली विभाग ने 9 लोगों को बनाया आरोपी

बांसडीह, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के केवरा गांव में बिना बिजली विभाग की अनुमति के ही 11 हजार केवी हाईवोल्टेज लाइन की शिफ्टिंग कर दी गई। इसके बाद एक पक्ष ने बिजली के खंभे तोड़ दिए। बांसडीह विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियन्ता विजय कुमार मौर्या ने इस मामले में चार नामजद और पांच अज्ञात के खिलाफ सार्वजनिक संपत्ति के नुकसान का मुकदमा दर्ज कराया है।

बिना अनुमति के की गई शिफ्टिंग
अवर अभियन्ता विजय कुमार मौर्या ने बताया कि बुधवार को उन्हें सूचना मिली कि केवरा में एक विद्युत पोल को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। जब विद्युत विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की, तो पाया गया कि गांव के बब्बन वर्मा ने बिना किसी विभागीय अनुमति के 11 हजार केवी की लाइन को शिफ्ट कर दिया था। यह शिफ्टिंग गांव के दद्दन वर्मा के खेत में खंभा गाड़कर की गई थी, जिससे वहां के निवासी नाराज हो गए।

खंभा तोड़ने से कई गांवों की बिजली ठप
इस शिफ्टिंग से आक्रोशित दद्दन वर्मा ने चार-पांच लोगों के साथ मिलकर ट्रैक्टर की मदद से खंभे को तोड़ दिया। इस घटना से तीन और विद्युत पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे दस गांवों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। घटना के बाद गुरुवार सुबह तक खंभे गिरे पड़े रहे, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
इस मामले में अवर अभियन्ता विजय कुमार मौर्या की तहरीर पर बब्बन वर्मा, रजनीश वर्मा, दद्दन वर्मा और अमित वर्मा के खिलाफ नामजद और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

इस संबंध में कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि प्रकरण में अवर अभियंता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights