दायित्व का निर्वहन करने में लापरवाही पर बनारस, अलीगढ़ तथा बरेली के अधीक्षण अभियंता निलंबित

उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने आज बनारस, अलीगढ़ तथा बरेली शहरी खंड के अधीक्षण अभियंताओं को कार्य एवं दायित्वों में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया। इसके साथ ही संबंधित प्रबंध निदेशकों को निर्देश दिया गया है कि अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली की भी निगरानी बढ़ाई जाए।

बताते चले कि पावर कार्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल रविवार को खंडवार वाणिज्यिक और तकनीकी गतविधियों की जानकारी ले रहे थे। इस दौरान बरेली के अधीक्षण अभियंता अंबा प्रसाद, वाराणसी के अधीक्षण अभियंता वीपी कठेरिया और अलीगढ़ के अधीक्षण अभियंता आरके मिश्रा ने विभिन्न विषयों पर जवाब ही नहीं दिए। ऐसे में पावर कार्पोरेशन अध्यक्ष ने तीनों अधीक्षण अभियंताओं को तत्काल निलंबित करने का आदेश दिया। देर शाम इन सभी को निलंबित कर दिया गया।

अध्यक्ष ने सभी प्रबंध निदेशकों को भी निर्देशित किया कि अन्य अधीक्षण अभियंताओं की कार्यप्रणाली देखी जाए। उन्होंने विद्युत राजस्व वसूली में वृद्धि करने के लिए कड़े निर्देश दिए। कहा कि जितनी बिजली आपूर्ति की जा रही है उसी हिसाब से बिल वसूली भी की जाए। अभी भी शटडाउन या विद्युत आपूर्ति बाधित होने की सूचना तत्काल उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जाए। संचार माध्यम से इसे सार्वजनिक किया जाए। यह भी बताया जाए कि कितनी देर में बिजली आपूर्ति बहाल हो जाएगी।

उन्होंने केस्को, नोएडा सहित अन्य स्थानों से आए बिजली कटौती के प्रकरणों के बारे में भी संबंधित क्षेत्र के अधिकारियों से जानकारी ली। अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने निर्देशित किया कि निवेश मित्र एवं झटपट पोर्टल पर कोई भी प्रकरण लंबित न रखा जाए। इसकी हर दिन निगरानी की जाए। उपभोक्ता को आसानी से कनेक्शन दिया जाए। कनेक्शन देने के नाम पर कहीं भी वसूली की शिकायत मिली तो संबंधित कार्मिक के साथ ही खंड स्तरीय अधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने कहा कि ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्त कम हो इसके लिए लगातार रखरखाव और अनुरक्षण किया जाए। जहां कहीं भी ट्रांसफार्मर की क्षतिग्रस्तता कम नहीं हो रही है, वहां क्षमता वृद्धि की जाए। लाइन हानियों को कम करने के लिए विद्युत चोरी रोकी जाए। जहां बिजली चोरी होने की ज्यादा संभावना है, वहां फीडवार चिन्हांकन करें और अभियान चलाएं।

बैठक में कर्पोरेशन के प्रबंध निदेशक पंकज कुमार एवं सभी डिस्काम के प्रबंध निदेशक सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights