तीर्थनगरी मथुरा में दतिया उपकेंद्र पर तैनात संविदाकर्मी को 10 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस के भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एसीओ) ने मथुरा के गोवर्धन क्षेत्र में एक विद्युत उपकेंद्र के संविदाकर्मी को एक दुकानदार से दस हजार रुपये रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार करने का मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी संविदाकर्मी माधव तिवारी गोवर्धन क्षेत्र के दतिया उपकेंद्र पर तैनात था. उसने एक दुकानदार पर फर्जी बिजली चोरी का आरोप लगाकर रिश्वत मांगी थी।

फरह थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) कमलेश सिंह ने एसीओ के निरीक्षक संजय राय द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से बताया कि आरोपी माधव तिवारी बृहस्पतिवार को गिरधरपुर के निवासी भूपेंद्र सिंह की महाराजा एस्टेट कॉलोनी के निकट दिव्यांश फैशन प्वाइण्ट स्थित दुकान पर पहुंचा, माधव ने भूपेंद्र को एक वीडियो दिखाया और कहा कि तुम अवैध कनेक्शन से बिजली चोरी कर रहे हो. इसी के साथ धमकी दी कि अगर 10,000 रुपये नहीं दिए तो खिलाफ बिजली चोरी का मामला दर्ज किया जाएगा।

दुकानदार भूपेंद्र सिंह ने वीडियो को ध्यान से देखा तो पता चला कि संविदाकर्मी उसे धमकाने के लिए उसके वाई-फाई कनेक्शन की केबल को बिजली चोरी बता रहा था. इसके बाद भूपेंद्र ने कर्मचारी को दो दिन बाद आने को कहा. इसी बीच भूपेंद्र ने एंटी करप्शन टीम से मामले की शिकायत कर दी।

शिकायत मिलने के बाद एसीओ टीम ने जाल बिछाया और संविदाकर्मी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया. फरह थाने के एसएचओ कमलेश सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

बिजली विभाग के अधीक्षण अभियंता (ग्रामीण) विजय मोहन खेडा ने कहा कि आरोपी के खिलाफ सेवा प्रदाता कंपनी को कार्रवाई के लिए पत्र भेजा गया है. विभागीय जांच भी शुरू की जाएगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights