आर्मर्ड केबल के नाम पर उपभोक्ता से खुलेआम ठगी, आरोपी हुआ सीसीटीवी में कैद

आर्मर्ड केबल के नाम पर उपभोक्ता से ठगी करने का चौकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, पीड़ित द्वारा अधिकारियों को सूचना भी दी गई, लेकिन अभी तक ठगी करने वाले के ऊपर कोई कार्यवाही नहीं की। यह ठगी मध्यांचल अंतर्गत गोमती नगर जोन अधीनस्थ मुंशी पुलिया डिवीजन क्षेत्र में हुआ।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उपभोक्ता के परिसर में लगा मीटर को बाहर करने के लिए एजेंसी की टीम में से एक व्यक्ति ने सेक्टर 10/488, इंदिरा नगर में रहने वाले उपभोक्ता हिमांशु कुमार सिंह से संपर्क किया। एजेंसी के व्यक्ति ने अपना नाम मोनू बताया जबकि ट्रूकॉलर पर श्याम लिखकर आ रहा था, ने बताया कि आपका केबिल खराब है, इसलिए इसको बदलना पड़ेगा, इसमें आर्मर्ड केबल का प्रयोग होगा, हम लोग थोकभाव में केबिल को खरीदते हैं, आप खरीदने जायेंगे, तो लगभग ₹150 से ₹200 मीटर का मिलेगा, हम सिर्फ ₹2000 में कुछ समय में ही सब कुछ कर देंगे, इसमें हम सभी का मेहनताना भी शामिल होगा, यह विश्वास दिलाते हुए अपना मोबाइल नंबर 8707257607 भी नोट कराया।

ठगी के शिकार उपभोक्ता के सामने मकान में लगाये गये मीटर का सिलिंग पेपर ठगी के शिकार उपभोक्ता के सामने मकान में लगाये गये मीटर का सिलिंग पेपर

क्योंकि उपभोक्ता हिमांशु कुमार सिंह को इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी, और उपरोक्त व्यक्तियों की टीम द्वारा हमारे ठीक सामने एक मीटर बदलने का कार्य किया जा रहा था, इसलिए चिंता की कोई बात ना देखकर मोनू उर्फ श्याम नामक व्यक्ति को मांगी गई राशि ₹2000 जिसका पूरा फुटेज सामने लगा सीसीटीवी में कैद हो गया।

हैरानी का विषय यह है रुपए प्राप्त करते ही मीटर बदलने वाली टीम अचानक रफू चक्कर हो गई। कुछ देर इंतजार करने के बाद जब उपभोक्ता हिमांशु कुमार सिंह ने जब दिए हुए नंबर पर मिलाया तो, बताया कि अभी सब ने किसी काम के लिए भेज दिया है कल हम आपका काम कर देंगे, धीरे-धीरे इसी प्रकार बहाना करते-करते आज लगभग 17 दिन हो गए, लेकिन उपरोक्त टीम द्वारा न ही मीटर बदल गया, नहीं केबिल लाकर दी गई ना ही पैसा वापस किया गया। उपभोक्ता को यह एहसास हो गया कि वह उपरोक्त मीटर बदलने वाली टीम के ठगी के शिकार हो गए।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights