उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर! अब बैलेंस खत्म होने पर भी 3 दिन तक नहीं कटेगी बिजली

प्रीपेड स्मार्ट मीटरों का इस्तेमाल करने वाले बिजली उपभोक्ताओं को बैलेंस खत्म होने के बाद बिजली कटने की चिंता नहीं रहेगी। इसके लिए ऊर्जा निगम की तरफ से निर्देश जारी किया गया है। इमरजेंसी क्रेडिट के अंतर्गत तीन दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी। प्रथम चरण में शहर में स्मार्ट प्री-पेड मीटर लगने शुरू हो गए हैं। इसके बाद ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं के यहां लगाया जाएगा।

स्मार्ट प्री-पेड मीटर में यह सुविधा है कि बकाए पर कर्मचारी कार्यालय से ही बिजली काट देंगे। जिसे लेकर उपभोक्ता काफी परेशान थे लेकिन ऊर्जा निगम ने उपभोक्ताओं को राहत दी है। बैलेंस न होने पर इमरजेंसी क्रेडिट के अंतर्गत तीन दिनों तक बिजली नहीं काटी जाएगी।

बिजली कटौती से मिलेगा छुटकारा
स्मार्ट प्री-पेड बिजली मीटर में रकम न होने के बाद शाम से सुबह तक बिजली कटौती से भी छुटकारा मिल जाएगा। सार्वजनिक या राष्ट्रीय अवकाश के साथ रविवार व माह के दूसरे शनिवार को बैलेंस न होने के बाद भी बिजली आपूर्ति होती रहेगी।

इस सन्दर्भ में निदेशक वाणिज्य- मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड योगेश कुमार ने बताया कि किसी अवकाश के पूर्व यदि किसी उपभोक्ता का बैलेंस खत्म हो गया तो उसको घबराने की जरूरत नहीं है। अब वह तीन दिनों के अंदर अपना मीटर रिचार्ज करवा सकते हैं। उसकी बिजली नहीं काटी जाएगी। इस संबंध में सर्वे कराया जा रहा है। जो उपभोक्ता अपना मीटर बदलवाना चाहते हैं, उनको भी सुविधा का लाभ दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई उपभोक्ता पोस्टपेड से प्री-पेड में अपना मीटर बदलवाना चाहता है तो उसके लिए भी नए प्रविधान किए जाएंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights