बीते पांच दिनों से बिजली सप्लाई बंद होने से नाराज ग्रामीणों ने अवर अभियंता का शव रखकर विद्युत उपकेंद्र पर किया धरना प्रदर्शन

गाज़ीपुर। बिरनो स्थानीय क्षेत्र के बरही बाजार में बीते पांच दिनों से बिजली सप्लाई बंद होने की समस्या झेल रहे ग्रामीणों ने अवर अभियंता का पुतला का शव बनाकर शनिवार को बिरनो विद्युत उपकेंद्र पर शव रखकर धरना प्रदर्शन किया।

धरना प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र बिरनो अवर अभियंता इश्तियाक अली के सीयूजी नंबर पर फोन करने पर फोन नहीं उठाते हैं। कई कॉल करने पर मोबाइल को स्विच ऑफ कर देते हैं। इस मौके पर प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि बरही बाजार में 100 केबी का ट्रांसफार्मर लगा हुआ है, जिसका खूंटी खराब होने और तेल खत्म होने के कारण लगभग पांच दिनों से सैकड़ो की संख्या में दुकानदार स्थानीय लोग दिन और रात में इस भीषण गर्मी से जलने को मजबूर हैं। इतना ही नहीं बच्चों की पढ़ाई किचन के साथ साथ व्यवसाय भी ठप पड़ा हुआ है। जिसको लेकर उपखण्ड अधिकारी और अवर अभियंता के नंबर पर कई बार संपर्क करने का कोशिश किया गया, लेकिन विभागीय अधिकारीयो के द्वारा किसी भी प्रकार का संतोषजनक जवाब नहीं दिया जाता है।

जिससे हम सभी ग्रामीणों ने थक हार कर विभाग का ध्यान आकृष्ट कराने के उद्देश्य से आज हम सभी लोग बिरनो विद्युत उपकेन्द्र पर पहुंचे, इसके बाद भी अगर विभाग के द्वारा कोई भी पहल नहीं की जाती है, तो इस शव को लेकर विभाग के उच्च अधिकारियों के कार्यालय पर भी पहुंचेंगे।

इस संबंध में उपखंड अधिकारी चंद्रमोहन कुमार के अनुसार मामला संज्ञान में है तेल और खूंटी मंगा लिया गया है बहुत जल्द ग्रामीणों की समस्याओं को दूर कर दिया जायेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights