बारिश से लगभग 400 गांव के करीब तीन लाख लोगों में बिजली गुल होने से दिखा आक्रोश

बलरामपुर। बारिश की कहर सभी पावर हाउस को मुसीबत में डाली है। ताजा मामला बलरामपुर डिविजन का है, जहां लगभग 400 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित चल रही है, जिसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई ब्लॉक के कुछ गांव में लगभग 50 घंटों से गुल है। इसको लेकर क्षेत्र के लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार विद्युत आपूर्ति जर्जर तारों व पोल के साथ कम क्षमता के ट्रांसफार्मर के सहारे की जा रही है, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति नहीं हो पा रही है। बिजली गुल होने से करीब तीन लाख लोगों की मुसीबत बढ़ गई है।

वहीं विद्युत की समस्या को लेकर कुछ ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेज कर समस्या निदान की मांग की है। वहीं पत्र में कहा है कि विद्युत उपकेंद्र बेलभरिया हरैया से क्षेत्र के करीब 400 गांवों को बिजली आपूर्ति की जा रही है। जर्जर तारों, पोल व कम क्षमता के ट्रांसफार्मर लगे होने से बिजली आपूर्ति में हमेशा समस्या बनी रहती है। 50 घंटे से इन गांवों की बिजली गुल है। बिजली न रहने से लोगों के मोबाइल तक चार्ज नहीं हो पा रहे हैं। जिससे लोगों को काफी दिक्कत हो रही है।

मामले पर क्षेत्रीय अवर अभियंता हरिओम प्रसाद का कहना है कि क्षेत्र के नैकहाडीह से मथुरा बाजार तक मुख्य लाइन का तार व पोल दोनों खराब है। कई जगह पेड़ टूटकर तारों पर गिर गए हैं, जिन्हें ठीक कराया जा रहा है। शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।

जिला मुख्यालय पर सात घंटे विद्युत आपूर्ति बाधित रही है, जिससे लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। भगवतीगंज फीडर में गड़बड़ी आने से बिजली गुल रही है। और महदेइया बाजार के आसपास गांवों में रात भर बिजली गुल रही है। जिसके चलते गांव में अधेरा छाया रहा है। जिसको लेकर ग्रामीण अक्रोशित नजर आए है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights