धौरहरा पावर हाउस के ऐरा फीडर से चल रही बिजली सप्लाई पांच दिनों से बन्द, पानी के लिए तरस रहे लोग

लखीमपुर। लखीमपुर खीरी धौरहरा के बिजली विभाग के कर्मचारियों की बड़ी लापरवाही से क्षेत्र में लाइट नहीं आ रही है काफी जनता परेशान है। धौरहरा क्षेत्र में कस्बा खमरिया से सटे गांव तमोलीपुर में धौरहरा पावर हाउस के ऐरा फीडर से चल रही बिजली सप्लाई पांच दिनों से बन्द पड़ी है। जिससे परेशान बेहाल होकर ग्रामीणों ने बिजली सप्लाई शुरू करवाने के लिए अवर अभियन्ता व जिला बिजली अधिकारी समेत ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर बिजली सप्लाई शुरू करवाने की गुहार लगाई है। बावजूद रविवार को भी बिजली सप्लाई शुरू नहीं हो पाई, जिसको लेकर ग्रामीणों ने लाइनमैन पर पक्षपात करने का आरोप भी लगाया है।

धौरहरा क्षेत्र के क़स्बा खमरिया से सटे गांव तमोलीपुर में पिछले बुधवार सायं से बिजली सप्लाई बंद पड़ी है। जिसको लेकर ग्रामीणों ने 1912 के साथ अवर अभियन्ता विकास सिंह को अवगत कराया, इसके बाद भी कोई हल नही निकला। तब ग्रामीणों ने जिला बिजली अधिकारी भारत प्रसाद समेत ऊर्जा मंत्री को ट्वीट कर बिजली सप्लाई शुरू करवाने के लिए गुहार लगाई। जिन्होंने जल्द ही बिजली सप्लाई शुरू करवाने का आश्वासन तो दे दिया।

गांव के लोगों ने बताया कि लगातार शिकायतों के बाद लाइनमैन जगमोहन नाराज हो गया। आनन फानन में अपने साथियों को गांव भेजकर फ़ॉल्ट न मिल पाने का हवाला देकर सभी को जस का तस छोड़ अपना पल्ला झाड़ लिया। भीषण गर्मी में गांव के बच्चे-बुजुर्ग व महिलाएं बेहाल हैं।

कल मुख्यमंत्री के जनता दरबार में जाकर करेंगे शिकायत
पीड़ित उपभोक्ताओं ने बताया कि लाइनमैन जगमोहन जब से इस लाइन पर नियुक्त हुआ है, तब से बिजली सही नहीं आती। आज बिजली सप्लाई शुरू नहीं होगी, तो वह सोमवार को लखनऊ जाकर मुख्यमंत्री के जनता दरबार में इसकी शिकायत करेंगे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    टूटी मीटर सील या कटी केबल पर उपभोक्ताओं को राहत, अब सीधे बिजली चोरी का मुकदमा नहीं

    पावर कॉरपोरेशन का नया निर्देश – पहले होगी तकनीकी जांच, तभी तय होगी जिम्मेदारी लखनऊ। प्रदेश के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। अब यदि…

    ₹6016 प्रति कनेक्शन की अवैध वसूली पकड़ी गई – आयोग का आदेश, उपभोक्ताओं को लौटाने होंगे लगभग ₹127 करोड़

    स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर करोड़ों की वसूली का खेल! लखनऊ। उत्तर प्रदेश में नए बिजली कनेक्शन जारी करते समय स्मार्ट प्रीपेड मीटर के नाम पर चल रहे करोड़ों रुपये…

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    सीपीएफ पर दलाली का तंत्र! इलाज के पैसों पर ‘रेट कार्ड’ — कम दो तो फ़ाइल ठंडी, ज़्यादा दो तो फ़ाइल गरम

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    ⚡ शमशाबाद में खंभा कट गैंग का तांडव – 33 केवी लाइन पर चली आरी, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल

    Protected: जानकीपुरम ज़ोन के जीपीआरए उपकेंद्र में नियमों की खुलेआम धज्जियाँ, वर्षों से चल रहा था ‘डुअल जॉब’ का खेल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights