मैनहोल के सहारे चल रही थी बिजली चोरी…पाइप के सहारे मैनहोल के अंदर पैनल तक ले गई थी अवैध केबल, तीन घरों में चल रहे थे एसी

कानपुर। कानपुर में बिजली चोरी करने का हैरान करने वाला मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केबल को पाइप में डालकर मैनहोल में डाला गया और भूमिगत बिजली के सी पैनल से जोड़कर बिजली चोरी की जा रही थी। चमनगंज में ड्रोन ने खंभे से तीन घरों में जाती कटिया भी पकड़ी।

बिजली चोरी रोकने के लिए केस्को हर स्तर पर प्रयास कर रहा है पर बिजली चोर कोई न कोई नया जुगाड़ ढूंढ ले रहे हैं। ऐसा ही एक मामला चमनगंज में बिजली विभाग के अफसरों ने पकड़ा है। यहां केबल को पीवीसी पाइप में डालकर मैनहोल में डाला गया और भूमिगत बिजली के सी पैनल से जोड़कर बिजली चोरी कर तीन घरों में एसी चलाया जा रहा था।

जरीब चौकी खंड के चमनगंज क्षेत्र में कई दिनों से बिजली चोरी की सूचना मिल रही थी। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार, अधिक्षण अभियंता सुरेश कुमार साहू, अवर अभियंता प्रशांत कुमार और विजिलेंस रेड टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। ड्रोन से देर रात खंभे से घरों तक गई केबल देखी गई।

कई बहुमंजिला भवनों के कनेक्शन जांचे गए। अधिशासी अभियंता अरुण कुमार ने बताया कि ड्रोन से देखने पर खंभे एक तार से तीन घरों को सप्लाई जाते हुए मिली। जांच की तो पता चला कि तीनों घर कटिया से रोशन हो रहे थे। उनके यहां दो-दो एसी चलते मिले।

वहीं, पास के घर में भी कई एसी लगे दिखाई दिए। उनके यहां जब जांच की गई तो बिजली के सी पैनल से चोरी छिपे मैनहोल के अंदर अलग पाइप डालकर सप्लाई ली गई थी। यह पाइप बाहर से देखने पर वेस्ट पाइप लग रहा था, लेकिन उसके अंदर केबल गया था।

ऐसी ही केबल दो अन्य घरों से भी गई थी। उनके यहां भी एसी चल रहा था। एक अन्य घर में बिजली चोरी पकड़ी गई। सातों घरों में 19.21 किलोवॉट बिजली चोरी हो रही थी। सभी लोगों से 17 लाख का जुर्माना वसूला गया है।

नौबस्ता और हंसपुरम में बिजली चोरी मिली
नौबस्ता खंड के एक परिसर में 5.5 किलोवॉट बिजली का उपयोग मिला। उपभोक्ता घरेलू कनेक्शन पर वाणिज्यिक उपयोग कर रहा था। उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। हंसपुरम खंड में सात घरों में बिजली चोरी होते मिली। सभी के खिलाफ कार्रवाई हुई। आलूमंडी खंड में रेड के दौरान 1.50 किलोवॉट की विद्युत चोरी पकड़ी गई।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन में रातभर बिजली गुल, 30 हजार की आबादी प्रभावित

    ⚡ UPPCL MEDIA | गाजियाबाद तेज बारिश के बाद कई इलाकों में फाल्ट, 33 केवी लाइन और बिजली पोल टूटने से मचा हाहाकार गाजियाबाद। तेज बारिश के बाद ट्रांस हिंडन…

    10 दिन से अंधेरे में लक्ष्मण नगर! नैमिषारण्य पावर हाउस पर ग्रामीणों का हल्लाबोल, पानी के लिए भी तरसे लोग

    ⚡ UPPCL MEDIA की रिपोर्ट सीतापुर। नैमिषारण्य क्षेत्र के लक्ष्मण नगर गांव में 10 दिन से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का सब्र शनिवार को जवाब दे गया। बड़ी…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights