दारोगा के दुर्व्यवहार से आक्रोशित बिजली कर्मियों के कार्य बहिष्कार से कई घंटे रही आपूर्ति ठप

गोंडा। बिजली खराबी दूर करने गए बिजली कर्मियों को नवाबगंज थाने के उपनिरीक्षक की करतूत से आहत बिजली कर्मियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया और उपखंड कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। नाराज बिजलीकर्मियों ने उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की‌। अधिकारियों ने किसी तरह कर्मियों को समझा बुझाकर शांत कराया गया, इस दौरान घंटों तक पूरे इलाके की बिजली आपूर्ति ठप रही।

घटना की जानकारी देते हुए नवाबगंज विद्युत उपकेंद्र पर तैनात अवर अभियंता इंजीनियर राम अचल ने बताया कि 33 केवीए की एक विद्युत लाइन कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास कई दिनों से खराब थी, लेकिन चुनाव के चलते उसके मरम्मत का कार्य बंद था। अब चुनाव सम्पन्न होने के बाद शुक्रवार की सुबह टेक्निशियन व संविदा कर्मी लाइन का ब्रेक डाउन सही करने मौके पर गये थे। तभी थाने के उपनिरीक्षक त्रियुगी नारायण शर्मा ने पुलिसिया रौब झाड़ते हुए विद्युत कर्मियों को गाली देना शुरू कर दिया। संविदा कर्मियों ने जब अभद्र भाषा के प्रयोग का विरोध किया, तो उपनिरीक्षक महोदय तिलमिला कर फर्जी मुकदमा में फसा देने की धमकी देते हुए बिजली कर्मियों को वहां से भगा दिया। नाराज कर्मी उपखण्ड कार्यालय चले गए।

बिजली कर्मियों ने उपकेंद्र पर उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया और कार्य बहिष्कार कर दिया। इस बवाल के चलते घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रही। उपखण्ड अधिकारी क़ो प्रार्थना पत्र देने के बाद विद्युत सप्लाई बहाल हुई। कर्मियों ने चेतावनी दी है कि जब तक उपनिरीक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक 33 केवीए का कार्य पूर्ण नहीं किया जायेगा।

इस दौरान टीजीटू कर्मचारीयों ने विरोध प्रदर्शन किया। अवर अभियन्ता राम अचल के अनुसार रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी गयी है। लाइन मरम्मत प्रभावित होने से अगर भविष्य में कोई घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    यूपी में जीरो पॉवर्टी अभियान को गति, हर पात्र परिवार तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश; बिजली व्यवस्था सुधार पर भी सीएम का जोर

    लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में ‘जीरो पॉवर्टी अभियान’ को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक पात्र परिवार को सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा जाए।…

    नोएडा पावर कॉर्पोरेशन में ‘ट्रांसफार्मर खेल’ का महाघोटाला? नए इंजीनियरों पर कार्रवाई, असली जिम्मेदार कौन? तीन महीने गायब रहा करोड़ों का पावर ट्रांसफार्मर, उठे बड़े सवाल

    नोएडा | UPPCL MEDIA नोएडा पावर कॉर्पोरेशन (NPCL) में सेक्टर-31 स्थित पावर ट्रांसफार्मर प्रकरण अब केवल एक तकनीकी खराबी का मामला नहीं रह गया है, बल्कि पूरे विभागीय तंत्र की…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights