एंटी करप्शन टीम ने अवर अभियंता को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार

सरैंया (चित्रकूट)। विद्युत कनेक्शन दिलाने के नाम पर रिश्वत मांगना जेई को महंगा पड़ गया। एंटी करप्शन झांसी व बांदा की टीम ने अवर अभियंता को शिकायतकर्ता से 20 हजार रुपये रिश्वत लेते पकड़ लिया है। एंटी करप्शन टीम ने सदर कोतवाली में अवर अभियंता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

बहिलपुरवा थाना क्षेत्र के गांव चंद्रामारा निवासी शिकायतकर्ता संदीप कुमार ने बताया कि बिजली कनेक्शन लगवाए जाने के नाम पर अवर अभियंता ने 20 हजार रुपयों की मांग की थी। जिस पर शिकायतकर्ता ने बांदा व झांसी कार्यालय में शिकायत की थी। इसके बाद एंटी करप्शन टीम को भी मामला बताया। योजना के अनुसार शनिवार को शिकायतकर्ता ने सरैंया पावर हाउस के अवर अभियंता धर्मदास पटेल को एक ग्राहक सेवा केंद्र के पास मिलने के लिए कहा। एंटी करप्शन टीम की झांसी इकाई ने एंटी करप्शन टीम बांदा इकाई के सहयोग से एक योजना के तहत अवर अभियंता को पीड़ित किसान से 20 हजार रुपये का घूस लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। जैसे ही शिकायतकर्ता ने अवर अभियंता को 20 हजार रुपये की रिश्वत दी तो वहां पर पहले से मौजूद ट्रैप टीम प्रभारी निरीक्षक राजेश चंद्र शर्मा के नेतृत्व में झांसी इकाई व बांदा इकाई के सदस्यों ने अवर अभियंता को रुपये समेत पकड़ लिया। एंटी करप्शन टीम ने आरोपित अवर अभियंता के खिलाफ कर्वी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

एंटी करप्शन टीम प्रभारी ने बताया कि कर्वी कोतवाली में मामला दर्ज कराया गया है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक झांसी राजेश कुमार यादव, उप निरीक्षक नंदेश्वर, शिवकुमार शर्मा, चंद्रपाल, नितिन कंचन, जितेंद्र कुमार, राहुल कुशवाहा, अनिल कुमार, सनोज कुमार, लक्ष्मण सिंह आदि मौजूद रहे। इस मामले की जानकारी होते ही बिजली विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी कोतवाली पहुंचे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    14 लाशों पर लटक गई एक कलम! अलीगंज अग्निकांड में असली गुनहगार कौन? सिस्टम या सिर्फ एक अधिशासी अभियंता?

    आग को छोड़िए, लोड पकड़िए! क्या यही है शासन की जांच? 🔥 14 छात्रों की मौत के बाद बिजली विभाग में बलि का बकरा कौन? अलीगंज अग्निकांड में न्याय हुआ…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights