एलटी लाइन के टूटे खंभो का कागजों में कर दिया फर्जी निस्तारण, खुली पोल

चंदौसी (संभल)। बिजली विभाग ने 15 दिन पहले मोहम्मद गंज में एलटी लाइन के टूटे खंभे का निस्तारण कागजों में कर खेल कर दिया। जबकि मौके पर खंभा टूटा पड़ा है और सप्लाई भी चालू है। ऐसे में विभाग की लापरवाही के चलते कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।

मोहम्मद गंज गांव की विद्युत आपूर्ति मौलागढ़ उपकेंद्र से संचालित होती है। करीब 15 दिन पहले आंधी के चलते हसन खां के घर के सामने लगा एलटी लाइन का खंभा टूटकर जहीर के मकान पर गिर गया। खंभा बदलने के लिए ग्रामीणों ने कई बार उपकेंद्र में संपर्क किया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। दो मई को गांव के अरशद अली ने टूटे खंभे को बदलने के लिए विभाग के हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत दर्ज कराई।

बुधवार को अरशद ने हेल्पलाइन पर दोबारा संपर्क किया तो बताया कि गया कि उनकी शिकायत का निस्तारण हो गया। उपकेंद्र की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार टूटे खंभे को बदल दिया गया है, जबकि वास्तविकता में मौके पर अभी भी पोल जहीर के मकान पर झुका पड़ा है और रास्ता पूरी तरह बंद हो गया है।

चार पहिया वाहन इधर से नहीं निकल पा रहे हैं। इसमें बिजली सप्लाई चल रही है। जिससे कभी भी हादसा हो सकता है। इसी रास्ते पर प्राइमरी स्कूल के बच्चे भी आते जाते हैं। विभाग की लापरवाही कभी भी आमजन पर भारी पड़ सकती है। इसके बाद भी पोल को बदला नहीं गया। इस संबंध में अरशद अली ने फिर से अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

इस सन्दर्भ में उपखण्ड अधिकारी अजय शुक्ला का कहना है कि कोई भी शिकायत का झूठा निस्तारण करना गलत है। इसके लिए जांच कर संबंधित से जवाब मांगा जाएगा। रही बात टूटे खंभे की, उसे भी तत्काल बदलवाया जाएगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🚨 क्या जनता से ऐसे बात करेंगे गालीबाज अधिशासी अभियन्ता?

    कोसी विद्युत वितरण खण्ड के अधिशासी अभियन्ता सुरेन्द्र पाल सिंह से जुड़ी एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग चर्चा का विषय बनी हुई है। आरोप है कि रिकॉर्डिंग में अधिशासी अभियन्ता अपने…

    हरदोई में दर्दनाक हादसा: डीसीएम की टक्कर से बिजली का पोल गिरा, 9वीं की छात्रा की मौत

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA हरदोई, उत्तर प्रदेश। जनपद हरदोई के थाना बेहटा गोकुल क्षेत्र के ग्राम विहंगवा में शनिवार (02 अगस्त 2026) की शाम एक दर्दनाक हादसे में कक्षा…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights