जला ट्रांसफार्मर नहीं बदलने से महरुआ उपकेन्द्र से सम्बन्धित फीडरों की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी

महरुआ। महरुआ उपकेन्द्र से पोषित होने वाले फीडरों की आपूर्ति व्यवस्था बेपटरी हो गई है। अंधाधुन्ध कटौती से भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं निःशुल्क सिंचाई व्यवस्था का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है जिससे किसानों की गन्ना एवं मेंथा की फसल प्रभावित हो रही है।

गर्मी शुरू होते ही बिजली ने किसानों के साथ आंख मिचौली करना शुरू कर दिया है। पावर कारपोरेशन की ओर से तीन घंटे की कटौती करने का भले ही फरमान हो किन्तु जमीनी हकीकत तो यह है कि सुबह 10 बजे गुल हुई बिजली शाम छह बजे तक आ जाए तो भगवान ही मालिक है। बिजली विभाग के कर्मचारियों के सीयूजी नम्बरों पर फोन पहले तो उठता ही नहीं है और यदि उठ जाए तो तेज हवा की बात कह कर कर्मचारी अपना पल्ला झाड़ लेते हैं।

अंधाधुन्ध कटौती करने से बिजली चालित नलकूप के किसानों को गन्ना एवं मेंथा की सिंचाई करने के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जबकि उड़द और मूंग की बुवाई का कार्य भी प्रभावित हो रहा है। पतौना फीडर के भैरोपुर में उपभोक्ताओं को बत्ती पंखा की आपूर्ति देने वाला ट्रांसफार्मर गुरुवार को जल गया था जिसकी शिकायत कर्मचारियों से करने के 24 घंटे बाद भी नहीं बदला गया जिससे दर्जन भर उपभोक्ताओं की आपूर्ति ठप है और शाम ढलते ही अंधेरे का सामना करना पड़ रहा है। किरोसिन आयल सरकार की ओर से बंद कर दिए जाने से मौजूदा समय में ग्रामींणांचल के उपभोक्ता बिजली के सहारे हो गए हैं किन्तु सुबह और शाम बिजली न रहने से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

क्षेत्र में बिजली बहाल न होने से आम उपभोक्ताओं के साथ ही सबसे ज्यादा मुश्किल व्यवसाय से जुड़े लोगों को हुई। महरुआ व आनंदनगर बाजार में कंप्यूटर सेंटर, स्टूडियो, वेल्डिंग की दुकान, जन सेवा केंद्रों पर जहां कामकाज ठप रहा, वहीं बिजली से चलने वाले अन्य उपकरण दिन भर ठप रहने से भी लोगों को दिक्कत हुई। लोगों को सबसे ज्यादा मुश्किल मोबाइल चार्जिंग को लेकर हुई। दोपहर करीब तक प्रतिष्ठानों व घरों में लगे इन्वर्टर भी जवाब दे गए। इसके चलते कई जगह जरूरी काम को निपटाने के लिए लोगों को जनरेटर चलाना पड़ा। दिन भर बिजली न आने फसलों की सिंचाई के लिए किसान भी परेशान रहे।

उपखण्ड अधिकारी संजय कुमार के अनुसार दिन में तेज हवा चलने से आग लगने की सम्भावनाएं बढ़ गई है जिसके चलते आपूर्ति में कुछ व्यवधान भले ही रहता है किन्तु शाम से लेकर पूरी रात बिजली देने का प्रयास किया जा रहा है। खराबी की सूचना मिलने पर उसे तत्काल ठीक कराया जाता है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    उन्नाव में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, 100 से अधिक गांवों में 18 घंटे से ब्लैकआउट

    उन्नाव। जिले में बुधवार रात आई तेज आंधी और बारिश ने बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। ग्रामीण क्षेत्रों में पेड़ और बिजली के खंभे गिरने से करीब…

    हाईकोर्ट में यूपीपीसीएल की बड़ी फजीहत! एमडी – MVVNL को कोर्ट में लगाई फटकार, चार्जशीट पर उठे सवाल, जिम्मेदार अधिकारी फिर तलब

    लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (UPPCL) एक बार फिर अपनी कार्यशैली को लेकर हाईकोर्ट की सख्त निगरानी में आ गया है। इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में चल रही…

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी

    🔴 गोमती नगर में 400 KVA ट्रांसफार्मर चोरी — व्यवस्था पर सवाल, फील्ड इंजीनियरों की मेहनत पर विभागीय नीति भारी
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights