बिजली विभाग का बड़ा फैसला, गलत बिल बनाने पर मीटर रीडर के वेतन से होगी वसूली…. आदेश जारी

बिजली उपभोक्ताओं की मीटर से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए डिवीजन कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश मीटर रीडरों को दिए हैं। बुधवार को छिबरामऊ स्थित डिवीजन कार्यालय पर अधिशासी अभियंता ने रवींद्र कुमार ने कहा कि मीटर की रीडिंग के आधार पर ही बिल निकाले।

छिबरामऊ। बिजली उपभोक्ताओं की मीटर से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए डिवीजन कार्यालय पर बैठक आयोजित की गई। अधिशासी अभियंता ने उपभोक्ताओं को शत-प्रतिशत सही बिल उपलब्ध कराने के निर्देश मीटर रीडरों को दिए हैं।

बुधवार को छिबरामऊ स्थित डिवीजन कार्यालय पर अधिशासी अभियंता ने रवींद्र कुमार ने कहा कि मीटर की रीडिंग के आधार पर ही बिल निकाले। खराब मीटर की सूचना मीटर रीडर तत्काल सुपरवाइजर को उपलब्ध कराएं। इससे समय से मीटर बदले जा सकें। बिल गलत न निकालें। यदि कोई त्रुटि हो गई है तो इसको बिजली उपखंड कार्यालय पर जाकर सही कराएं।

मीटर रीडर के वेतन से की जाएगी वसूली
उपभोक्ता को गलत बिल न दें। गलत बिल दिए जाने पर अतिरिक्त प्रभार की वसूली मीटर रीडर के वेतन से की जाएगी। बिल रीडिंग के दौरान कनेक्शन पर अधिक भार मिलने पर उपभोक्ता से सहमति पत्र प्राप्त करें। इससे उपभोक्ता के कनेक्शन पर लोड बढ़ाया जा सके। इस लोड बढ़ाने का कोई भी अतिरिक्त चार्ज उपभोक्ता से नहीं लिया जाएगा।

चेकिंग के दौरान अधिक भार मिलने पर पेनल्टी वसूली कर विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। इसके अलावा केवाईसी के माध्यम से उपभोक्ता का विवरण अपडेट करें। मीटर के ऊपर मार्कर से कनेक्शन धारक की अकाउंट आइडी अवश्य लिखें। इससे निरीक्षण के समय उपभोक्ता का विवरण देखा जा सके।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights