काशी विश्वनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं को लगे बिजली के झटके, होते-होते टला बड़ा हादसा

वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते रह गया। दरअसल यहां लगाए गए कूलर का तार स्टील की रेलिंग से लग गया था जिससे रेलिंग में करेंट उतर आया। इसी दौरान दर्शन करने जा रहे लोगों ने जैसे ही रेलिंग को हाथ लगाया उन्हें बिजली का झटका महसूस हुआ। घटना में 2 किशोरियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी में विश्व प्रसिद्ध काशी विश्वनाथ मंदिर में शनिवार देर रात बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां कुछ श्रद्धालुओं को करेंट लग गया। इनमें से दो लोगों को अस्पताल ले जाया गया है जबकि बाकी सुरक्षित हैं। दरअसल, श्रद्धालुओं के लिए लगाए गए कूलर का तार स्टील की रेलिंग से सट गया था, जिसकी वजह से 6 श्रद्धालुओं को बिजली के झटके महसूस हुए थे। गनीमत रही कि इस दौरान मंदिर परिसर में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।

कूलर के तार से उतरा रेलिंग में करेंट
जानकारी के अनुसार कूलर का तार एक जगह से कटा हुआ था। कटा तार स्टील की रेलिंग को छू रहा था। इसकी वजह से रेलिंग में भी करेंट उतर आया था। इस दौरान गुजरात के अहमदाबाद से दर्शन करने आए एक परिवार के लोग इसकी चपेट में आ गए थे। करेंट लगने से 2 किशोरियां बेहोश हो गईं। झटका खाने वाले लोगों को कबीरचौरा अस्पताल ले जाया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद बाकी को जाने की अनुमति दे दी गई। दोनों किशोरियों की हालत भी ठीक है और उन्हें भी डिस्चार्ज कर दिया गया है।

अस्पताल पहुंचे मंदिर के अधिकारी
इस घटना के बाद कई तरह की अफवाहें फैलने लगी थीं। इसे लेकर श्री काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के ऑफिशियल एक्स (पूर्व में ट्विटर) हैंडल से एक पोस्ट की गई। इसमें बताया गया कि अनावश्यक अफवाहों पर विराम लगाने के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण ने पूरा समय अस्पताल में अंडर ऑब्जर्वेशन किशोरियों के साथ बिताया। इसमें अस्पताल की तस्वीरों के साथ लिखा है कि दोनों किशोरियां नर्वस शॉक से उबरने के बाद मुस्कराते हुए अस्पताल से रवाना हुईं।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights