छत के ऊपर से तार हटवाने के लिए 50 हज़ार रुपये घूस लेते अवर अभियन्ता गिरफ्तार

संतकबीरनगर। एंटी करप्शन टीम ने खलीलाबाद में शुक्रवार की दोपहर बिजली विभाग के एक अवर अभियन्ता को पचास हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। टीम अवर अभियन्ता और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार कर कोतवाली खलीलाबाद ले आई। यहां दोनों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महुली थाना क्षेत्र के हरिहरपुर निवासी सुजीत सोनकर के घर के ऊपर से बिजली का तार गुजरा है। इसे हटाने के लिए हरिहरपुर विद्युत उपकेन्द्र के अवर अभियन्ता अश्विनी पांडेय से कहा। अवर अभियन्ता ने इसे हटाने के लिए 50 हज़ार रुपए की मांग की। बात न बनने पर सुजीत सोनकर ने एंटी-करप्शन टीम से शिकायत की। एंटी करप्शन टीम ने मामले की जानकारी कर जाल बिछाया। केमिकल लगे नोट देकर अवर अभियन्ता को देने के लिए भेजा। खलीलाबाद के पुरानी तहसील के पास अवर अभियन्ता अश्विनी पांडेय को शिकायतकर्ता से घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने उनके साथ सहयोगी को गिरफ्तार किया है। अवर अभियंता बलिया के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई है। एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

खलीलाबाद डिवीजन के हरिहरपुर उपकेंद्र में तैनात अवर अभियन्ता अश्वनी पांडेय की गिरफ्तारी के बाद निगम के दफ्तर में सन्नाटा पसर गया। ट्रैप टीम व पीड़ित के मुताबिक आवास निर्माण में हाईटेंशन तार बाधक बन रहा था। ट्रैप टीम के कब्जे में आने की सूचना के बाद विभागीय अधिकारी व कर्मचारी देर शाम तक कोतवाली परिसर में जमे रहे।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    लखनऊ: विकास नगर में भीषण आग, सेक्टर-4 के मकान में मची अफरा-तफरी

    ब्रेकिंग न्यूज़ | UPPCL MEDIA लखनऊ। राजधानी के विकास नगर थाना क्षेत्र में रविवार को एक मकान में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग ने देखते…

    मुरादाबाद में खुले ट्रांसफार्मर ने ली दो जिंदगियां! ई-रिक्शा ट्रांसफार्मर से छूते ही चालक की मौत, बचाने दौड़े युवक ने भी गंवाई जान

    बारिश के दौरान खुले में रखे ट्रांसफार्मर बना मौत का कारण, बिजली व्यवस्था पर फिर उठे गंभीर सवाल मुरादाबाद | UPPCL MEDIA उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले में बिजली विभाग…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights