उपभोक्ता तो दूर की बात …. भगवान के घर को भी नहीं छोड़ा भ्रष्टाचारियों ने, बिना मीटर लगाए ही, 6232 यूनिट का भेज दिया 89,317 रुपये की बिजली बिल, काटी आरसी

अमिला। भष्ट्राचार का यह मामला उपभोक्ता का नहीं बल्कि भगवान के मंदिर का है। बिजली विभाग की कार्यशैली को लेकर मंदिर समिति के लोगों और ग्रामीणों में आक्रोश है। मामला अमिला नगर पंचायत क्षेत्र घोसी तहसील क्षेत्र के चिरैयाडाड़ स्थित शिव मंदिर का है, जहां बिजली विभाग द्वारा 89317 रुपए का बिल भेज दिया गया है। जबकि शिव मंदिर पर बिजली विभाग द्वारा अभी तक कोई भी मीटर नहीं लगाया गया है। वहीं बिजली विभाग द्वारा भेजे गए बिजली बिल में मीटर द्वारा 6232 यूनिट बिजली चलने का दावा किया गया है। जिसे लेकर मंदिर समिति के लोगों में काफी आक्रोश है। साथ ही उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए बिल को निरस्त करने की मांग किया।

शिव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि मंदिर पर बिजली विभाग द्वारा अक्तूबर 2017 में कनेक्शन कर दिया गया था, कई बार कहने के बाद भी अभी तक मीटर नहीं लगाया गया और न ही कभी बिल आया। एक ही बार में 89 हजार 317 रुपये का बिल भेज दिया गया और आरसी काट दी गई, जबकि लेकिन बिजली विभाग द्वारा मीटर आज तक नहीं लगाया गया है। जबकि फोरलेन चौड़ीकरण के समय बिजली कनेक्शन के बाद ही मुआवजा देने की बात कही गयी है। बिजली विभाग द्वारा 89 हजार 317 रुपये का बिल भेज दिया गया व आरसी काट दिया गया है।

वहीं शिव मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विनोद कुमार की माने, तो उपरोक्त बिल को लेकर बिजली विभाग डरा धमका रहा है। शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हो रहा है, जिसे लेकर बिजली विभाग का चक्कर लगाते लगाते थक गया हूं।

इस संबंध में अवर अभियंता विद्युत उपकेंद्र पांडेयपार सत्यदेव सरोज ने बताया कि इस मामले की जानकारी नहीं है। यदि मीटर नहीं लगा है, तो लगवा दिया जाएगा और बिल रिवाइज कर दिया जाएगा।

सवाल यह उठता है कि एक तरफ अवर अभियन्ता सत्यदेव सरोज इस मामले में पूरी तरह अनजान बन रहे है, तो दूसरी तरफ उन्हीं के रिपोर्ट पर राजस्व वसूली हेतु आर सी काट दी गई, यह कैसे सम्भव है जहां किसी पावर हाउस पर लाखों का बिल वकाया हो, और अवर अभियन्ता को जानकारी ही न हो। पूर्वाचंल विघुत वितरण निगम द्वारा भेजे गए बिजली बिल में मीटर द्वारा 6232 यूनिट बिजली चलने का दावा किया गया है, जिसे लेकर मंदिर समिति के लोगों में काफी आक्रोश है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights