विभाग की नजर में तकनीकि कारण से बन रहा है गलत बिल …. फिर भी भेज रहा है गलत बिल, उपभोक्ता परेशान

गाजियाबाद। विद्युत मंत्री ए.के. शर्मा ही नहीं सूबे के मुख्यमंत्री योगी भी बिजली उपभोक्ताओं को सहूलियत देने की बात करते हैं। समय-समय पर मुख्य अभियंता भी उपभोक्ताओं की समस्याओं व बिजली बिल में होने वाली गड़बड़ी को तुरन्त ठीक करने की डींगे हांकते हैं। लेकिन हकीकत कुछ और ही है। घरातल पर उपभोक्ता समस्याओं से घिरे हैं। खासकर बिजली बिलों में आ रही खामियों के चलते उपभोक्ता बेहद परेशान हैं।

बिजली बिल में गड़बड़ी को लेकर मालीवाड़ा का रहने वाला एक उपभोक्ता बीते कई महीने से उपखण्ड अधिकारी नेहरू नगर कार्यालय के चक्कर लगा रहा है। पीड़ित सोनू जिनसकी एकाउंट आई डी 2733818600 ने बताया कि उसका कामर्शियल बिजली का बिल छह माह पूर्व गलत आ रहा था। जिसे लेकर वह नेहरू नगर स्थित बिजली दफ्तर गए और उपखण्ड अधिकारी द्वितीय आशीष पाण्डेय से मुलाकात कर समस्या के समाधान की मांग की है।

उपखण्ड अधिकारी आशीष पांडेय ने भी माना कि विभाग की तकनीकि कारण से गलत बिल आया है। उन्होंने संबन्धित बाबू अरुण श्रीवास्तव के पास भेज दिया। सोनू बाबू अरुण श्रीवास्तव के पास गए लेकिन उन्होंने सोनू को अलग ही पाठ पढ़ा दिया। यही नहीं अरुण श्रीवास्तव के ऐसे ही कई मामले विद्युत बिल समस्या के हैं जिनमें उन्होंने उपभोक्ताओं को मात्र परेशान करने का ही काम किया है। सोनू ने जनवरी माह में मामले की शिकायत 1912 पर की जहां से समस्या निदान के लिए उपखण्ड अधिकारी को लिखा गया। लेकिन उपखण्ड अधिकारी ने दो माह बीत जाने के बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं कराया। इसके बाद परेशान होकर उपभोक्ता ने पुनः मार्च में 1912 पर अपनी समस्या दर्ज कराई जिसके बाद उपभोक्ता सोनू पुनः उपखण्ड अधिकारी आशीष पांडेय के पास गए उन्हें जानकारी दी कि उसने जो बिल पेमेंट किया है वह बार-बार अगले बिल में जुड़कर आ रहा है। मजे की बात यह है कि इस बात की जानकारी उपखण्ड अधिकारी व बाबू अरुण को भली प्रकार से है। बावजूद इसके उन्होंने बिल दुरुस्त नहीं किया। उपखण्ड अधिकारी खुद भी मान रहे हैं कि बिल गलत जुड़कर आ रहा है बावजूद इस समस्या का निराकरण नहीं किया जा रहा है।

उपखण्ड अधिकारी ने खड़े किए हाथ, बाबू ने धमका कर भगाया
उपभोक्ता बीते पांच माह उपखण्ड अधिकारी व बाबू के यहां चक्कर काट रहा है। अब यह बात समझ से परे है कि विभाग की जिम्मेदारी संभालने वाला अधिकारी ही जब उपभोक्ता की समस्या का समाधान नहीं कर सकता तो वह किसके पास जाए। बिल जमा करने के बाद भी बार-बार गलत बिल थमा दिया जाता है ऐसे में उपभोक्ता परेशान है। यह समस्या एक सोनू की नहीं ऐसे न जाने कितने उपभोक्ता है जो गलत बिल भेजे जाने के शिकार है। सूत्रों से पता चला है कि बाबू बिल ठीक करने के नाम पर सुविधा शुल्क वसूलते हैं। अब देखना है कि सोनू के गलत बिल को कौन ठीक करता है।

सुनील कुमार अधिशासी अभियंता पटेल नगर थर्ड ने अभी हाल ही में चार्ज संभाला है क्या उनके संज्ञान में इस तरह के मामले हैं। अगर उनके संज्ञान में ऐसे मामले हैं तो वह अपने अधीनस्थों पर इस तरह के मामले निस्तारण के लिए क्या कारवाई करते हैं यह अब देखने वाली बात है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बिजली चोरी पकड़ने गई विद्युत विभाग की टीम पर हमला, जेई और लाइनमैन से मारपीट; सरकारी अभिलेख भी फाड़े

    UPPCL MEDIA के लिए विशेष खबर मैनपुरी के किशनी क्षेत्र में बिजली चोरी की जांच के दौरान दबंगों का हमला, विभागीय कर्मचारियों में आक्रोश मैनपुरी। जनपद मैनपुरी के किशनी थाना…

    अमौसी में #MorningRed अभियान: 52 कनेक्शनों की जांच, 5 बिजली चोरी के मामले दर्ज

    अमौसी क्षेत्र में #MorningRed अभियान के तहत विभागीय एवं विजिलेंस टीम ने 52 विद्युत संयोजनों की जांच की। मीटर बाईपास कर बिजली चोरी के 5 मामले पकड़े गए। सभी आरोपियों…

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    अमेठी: खुले बिजली तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का लगाया आरोप

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    बलिया में खेत में गिरे 11 केवी हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, बिजली विभाग पर उठे सवाल

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights