अलर्ट! आज लखनऊ के लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को करना पड़ेगा बिजली कटौती का सामना

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ (Lucknow) में आज यानी बुधवार (20 मार्च) को लाखों विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली कटौती (Power Cut) का सामना करना पड़ेगा, इसकी वजह ये बतायी गई है कि बिजली के पोल बदलने और तारों की मरम्मत समेत कई काम होने हैं। इसके अलावा ट्रांफार्मरों की मरम्मत भी की जाएगी। इसलिए लखनऊ में बुधवार को पुरनिया (Purnia), विकासनगर (Vikasnagar), लौलाई (Laulai), जानकीपुरम (Jankipuram), गोमतीनगर (Gomtinagar), घसियारी मंडी (Ghasiyari Mandi) समेत कई इलाकों में बिजली ठप (Power Cut) रहेगी।

सुबह 10 से शाम 5 बजे तक होगा Power Cut
जानकारी के मुताबिक बुधवार सुबह 10 से शाम 5 बजे तक तीन लाख आबादी प्रभावित रहेगी। जानकीपुरम सेक्टर-एच, सेक्टर-आई, जानकी विहार, सीता विहार, फरहान कॉलोनी में सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बिजली गुल (Power Cut) रहेगी।

विवेकखंड-तीन, विजयखंड-एक में सुबह आठ से दोपहर तीन बजे तक बिजली गुल (Power Cut) रहेगी। अमराई उपकेंद्र सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगा। विवि उपकेंद्र के पुराना बादशाहनगर, इंदिराब्रिज के आसपास बिजली गुल (Power Cut) रहेगी। अहिबरनपुर उपकेंद्र के मोहन मीकिंग में सुबह 11 से दोपहर पांच बजे तक बिजली गुल होगी। दारूलशफा, विकासनगर उपकेंद्र सुबह 10 से शाम चार बजे तक बंद रहेगा।

पुरनिया उपकेंद्र सुबह 10 से शाम पांच बजे तक बंद रहेगा। इससे सेक्टर-के, सेक्टर-क्यू, सेक्टर-पी प्रभावित रहेगा। गोमतीनगर विस्तार सेक्टर-एक उपकेंद्र सुबह 11 से 11.55 बजे तक बंद रहेगा। लौलाई के माधव ग्रीन, इंद्रलोक कॉलोनी उपकेंद्र भी 10-5 बजे तक बंद रहेगा।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन

    बीकेटी क्षेत्र में बिजली व्यवस्था सुधार को लेकर जनप्रतिनिधि की अधिकारियों संग बैठक, नवंबर तक सभी कार्य पूरे करने का आश्वासन 173 स्थानों पर ट्रांसफार्मर क्षमता वृद्धि, नए फीडर, निर्बाध…

    विधायक डॉ. नीरज बोरा को बिजली विकास कार्यों की दी गई विस्तृत जानकारी, बिजनेस प्लान और RDSS परियोजनाओं की हुई समीक्षा

    बिजनेस प्लान 2025-26 के कार्यों की प्रगति और 2026-27 की योजनाओं पर हुई चर्चा, उपभोक्ताओं को मिलने वाले लाभों से कराया अवगत लखनऊ। दिनांक 14 जुलाई 2026 को लखनऊ उत्तर…

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    फर्जी आवेदक बनकर इंजीनियरों को फंसाने वाला कथित ब्लैकमेल गैंग बेनकाब! मसौली पुलिस की गिरफ्त में पहुंचे दो आरोपी, अब खुलेगा ‘फर्जी पत्रकारिता’ का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights