भावी तैयारी : सोलर प्लांट लगाने वालों को झटका लगने की उम्मीद, 1.80 रुपए प्रति यूनिट की दर से प्रभार लगने की उम्मीद

लखनऊ। सोलर संयंत्र लगाकर सस्ती बिजली मिलने की आस लगाए उपभोक्ताओं को भविष्य में झटका लग सकता है। जानकारी के अनुसार ऐसे उपभोक्ताओं से बिजली कंपनी नियत प्रभार वसूलने के प्लान पर विचार कर सकती है।

अभी हाल में मप्र विद्युत नियामक आयोग की तरफ से आदेश पारित हो गया है, जिसमें प्रति यूनिट 1.80 रुपए नियत प्रभार देय होगा। यह 14 मार्च 2024 को सभी घरेलू उपभोक्ताओं को दिन के समय सोलर बिजली बेचने और रात में वापस बिजली लेने पर देय होगी… ऐसे ही प्लान उत्तर प्रदेश में भी विद्युत नियामक आयोग विचार कर सकता है।

ऊर्जा विभाग के लिए समाचार संकलन करने वाले एक पत्रकार ने बताया कि इस अतिरिक्त भार से उपभोक्ता सोलर बिजली के लिए हतोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि टैरिफ आदेश 2024-25 में आयोग ने 8 फीसदी बेकिंग चार्ज अस्वीकार कर दिया है, किंतु मात्र 8 फीसदी की माँग के विपरीत नये रेगुलेशन 2024 जो कि 14 मार्च को अधिसूचित हुआ उसमें वितरण कंपनियों को नियत प्रभार वसूलने की अनुमति घरेलू सोलर संयंत्र स्थापित करने वाले उपभोक्ताओं से दे दी है।

इस प्रकार अब 3 किलोवॉट का सोलर संयंत्र लगाने वाला उपभोक्ता यदि ग्रिड में 300 यूनिट बिजली सोलर घंटे यानी दिन में देता है तो शाम, रात्रि व सुबह यही 300 यूनिट बिजली वापस ग्रिड से लेने पर 540 रुपए नियत प्रभार देना पड़ेगा, जो कि 1 करोड़ घरों में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के विपरीत है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    🔥 अलीगंज अग्निकांड के बाद ‘लोड’ की आड़ में कार्रवाई! मुख्य अभियंता की रिपोर्ट के आधार पर एमडी मध्यांचल ने अधिशासी अभियंता (कलेक्शन) को किया था निलंबित

    2016 में बढ़ा था लोड, हर महीने मिल रहा था बिल कम नोटिस… फिर अधिशासी अभियंता पर ही क्यों गिरी गाज? 15 मासूमों की मौत का दर्द असहनीय, लेकिन जांच पूरी…

    राजधानी में महाब्लैकआउट! 220 केवी नादरगंज जीआईएस सबस्टेशन फेल, चार घंटे ठप रही बिजली व्यवस्था

    प्रोटेक्शन सिस्टम, डीसी बैकअप और डीजी सेट तक ने छोड़ा साथ, ऊर्जा विभाग की कार्यशैली पर उठे बड़े सवाल लखनऊ | यूपीपीसीएल मीडिया उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 23…

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    75 KW का जबरन कनेक्शन, 5 लाख का बिल और कटी हुई लाइन! कुशीनगर में किसके इशारे पर चल रहा बिजली विभाग का खेल?

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights