मीटर कहीं और का, संयोजन कहीं और का…. लेसा की प्रारम्भिक जांच में हुआ खुलासा

लखनऊ। बिजली विभाग का फर्जीवाड़ा से नाता छूट नहीं रहा है। काकोरी के बिजली उपभोक्ताओं के घरों में जो मीटर लगे थे। विभागीय दस्तावेजों में अधिकांश मीटर मलिहाबाद व नादरगंज डिवीजन को इश्यू किया गया था। इसका खुलासा मंगलवार को एक दैनिक अखबार में खबर प्रकाशित होने के बाद लेसा की प्रारम्भिक जांच में हुआ है।

लेसाकर्मी बनकर जालसाजों ने काकोरी के न्यू जनता विहार कॉलोनी में लगभग एक दर्जन लोगों के यहां गलत तरीके से मीटर लगाकर कनेक्शन दे दिया। साथ ही सीलिंग सर्टिफिकेट भी थमा दिए गए, लेकिन बिजली बिल नहीं आया तो परेशान उपभोक्ताओं ने जेई, एसडीओ से शिकायत की। जिस पर फर्जी मीटर बताकर जूनियर इंजीनियर ने कनेक्शन कटवा दिया। इससे गुस्साएं लोगों ने पिछले दिनों पावर कॉरपोरेशन के चेयरमैन को लिखित ज्ञापन सौंपा।

वहीं बिजली उपभोक्ताओं की समस्या को देखते हुए एक दैनिक समाचार पत्र ने ’जालसाजों ने गलत ढंग से मीटर लगाकर बांट दिए बिजली कनेक्शन’ शीर्षक से खबर प्रकाशित की। खबर को संज्ञान में लेकर मध्यांचल विद्युत निगम के प्रबन्ध निदेशक भवानी सिंह ने मुख्य अभियंता से रिपोर्ट मांगी, जिसके बाद अधिशासी अभियंता (परीक्षण) ने सात उपभोक्ताओं के मीटर की जांच की। इसमें चार मीटर नादरगंज डिवीजन (सेस-प्रथम) और एक मीटर मलिहाबाद (सेस-चतुर्थ) डिवीजन के जूनियर इंजीनियर को इश्यू हुआ था। बाकी दो मीटरों की जांच अभी की जा रही है।

जूनियर इंजीनियर की भूमिका की जांच होगी
विभागीय अधिकारियों के मुताबिक अधिकांश कनेक्शन वर्ष 2019 से 2021 में सौभाग्य योजना के तहत बांटे गए थे। ऐसे में संबंधित जूनियर इंजीनियरों की भूमिका भी जांच की जा रही है। वहीं मध्यांचल विद्युत निगम के निदेशक (वाणिज्य) योगेश कुमार ने एक्सईएन (टेस्ट) से पूरी रिपोर्ट मांगी गई है।

  • UPPCL MEDIA

    "यूपीपीसीएल मीडिया" ऊर्जा से संबंधित एक समाचार मंच है, जो विद्युत तंत्र और बिजली आपूर्ति से जुड़ी खबरों, शिकायतों और मुद्दों को खबरों का रूप देकर बिजली अधिकारीयों तक तक पहुंचाने का काम करता है। यह मंच मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश में बिजली निगमों की गतिविधियों, नीतियों, और उपभोक्ताओं की समस्याओं पर केंद्रित है।यह आवाज प्लस द्वारा संचालित एक स्वतंत्र मंच है और यूपीपीसीएल का आधिकारिक हिस्सा नहीं है।

    OTHER UPPCL MEDIA PLATFORM NEWS

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    यासीनगंज-अंबरगंज में 12 परिसरों पर बिजली चोरी पकड़ी गई, 35 ई-रिक्शों वाले दो गैराज भी शामिल लखनऊ। भीषण गर्मी के दौरान बढ़ते विद्युत भार और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति…

    261 करोड़ की बिजली सुधार योजना या फिर नया ‘ठेका उत्सव’? उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी या जेब पर पड़ेगा बोझ!

    लखनऊ की बिजली व्यवस्था को सुधारने के नाम पर 261 करोड़ रुपये के कार्यों को मंजूरी दिए जाने की खबर सामने आई है। दावा किया जा रहा है कि इससे…

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    सुबह 4 बजे बिजली चोरों पर छापा, रेड टीम की बड़ी कार्रवाई

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    ⚡ गोरखपुर में बिजली विभाग के खिलाफ किसानों का हल्लाबोल, स्मार्ट मीटर से लेकर नंगे तारों तक उठे सवाल

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    संविदाकर्मी पर मेहरबानी या सिस्टम की मिलीभगत? जानकीपुरम में ‘डुअल रोल’ का बड़ा खेल उजागर

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    गोंडा में हाईटेंशन तार बना मौत का जाल: 10 साल की अनदेखी ने ली पत्रकार की जान, यूपीपीसीएल की लापरवाही पर उठा बड़ा सवाल

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    फर्जी तरीके से नौकरी पाने का मामला गरमाया — जांच के घेरे में जेई और तकनीशियन, विभाग में मचा हड़कंप

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल

    स्मार्ट मीटर पर संग्राम: इटौंजा की घटना ने खोली समन्वयहीनता और अव्यवस्था की पोल
    WhatsApp icon
    UPPCL MEDIA
    Contact us!
    Phone icon
    UPPCL MEDIA
    Verified by MonsterInsights